ईद से पहले MP के भिलाई में कौन बिगाड़ रहा माहौल? क्या लड़की का है कनेक्शन; पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

Bhilai Violence News: मध्य प्रदेश के भिलाई में बच्चों के विवाद में बड़े भिड़ गए. इसके बाद सोमवार की रात को जमकर हिंसा हुई. इसमें कई पुलिसवाले भी घायल हो गए.

Published by JP Yadav

Bhilai Violence News: मध्य प्रदेश के भिलाई के कैंप क्षेत्र बच्चों के मामूली विवाद के चलते 2 पक्षों के बीच के बीच हिंसक झड़प हो गई.देखते-देखते विवाद हिंसा का रूप ले लिया. कुछ देर में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया. हिंसा की सूचना पर छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हिंसा को काबू करने और दोनों पक्षों का बीच बचाव करने के दौरान छावनी थाना सीएसपी घायल हो गए. हालात सामान्य करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पूरा मामला सोनकर मोहल्ले का है. सूत्रों के मुताबिक, एक पक्ष का लड़का दूसरे पक्ष की लड़की को लेकर भगा ले गया, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. 

क्यों हुआ 2 पक्षों में विवाद

पूरी घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, शारदापारा इलाके में बच्चों के बीच हुए एक मामूली झगड़े से  विवाद की शुरुआत  हुई. कुछ ही देर में बच्चों के विवाद में बड़े भी शामिल हो गए. देखते-देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. कुछ ही देर में दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी. घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस को भी निशाना बनाया. 

Related Post

पथराव में कई पुलिसवाले घायल

दोनों पक्षों ने पुलिस को देखते ही उस पर भी पथराव शुरू कर दिया. सीएसपी छावनी सहित कई पुलिसकर्मी पथराव के चलते घायल हो गए. हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन को भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा. इसके बाद हालात के मद्देनजर 2 एएसपी, 12 थाना प्रभारी और 300 से अधिक पुलिस जवान हिंसा वाले सोनपुर मोहल्ले में पहुंचे. इसके बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है. मौके पर पुलिस बल तैनात है और हालात पूरी तरह शांत होने तक जवानों की तैनाती रहेगी. 

बच्चों के विवाद ने पकड़ लिया तूल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मणि शंकर चंद्र) का इस घटना के बारे में कहना है कि भिलाई के शारदापारा के अहमदनगर में बच्चों के विवाद ने तूल पकड़ा  और हिंदू-मुस्लिम विवाद हो गया. पथराव के बीच सीएसपी छावनी और पुलिस कर्मियों को भी चोट आई है. मोहल्ले को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. फिलहाल दो ASP और एक दर्जन थाना प्रभारी ने मोर्चा संभाला हुआ है. यहां पर 300 से अधिक की संख्या में पुलिस बल तैनात है. 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

इस देश में बहुत कम पड़ती है तेल की जरूरत, वॉर के समय नहीं है कोई दिक्कत, जानें नाम

दुनिया का वो देश जो जियोथर्मल और हाइड्रोपावर से एनर्जी लेता है, इसलिए तेल पर…

March 17, 2026

SC Adoptive Mother Leave Verdict: अब बच्चा गोद लेने वाली महिला को भी मिलेगी मैटरनिटी लीव, आ गया ‘सुप्रीम’ फैसला

SC Adoptive Mother Leave Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने मातृत्व संरक्षण को मौलिक मानवाधिकार बताते हुआ…

March 17, 2026

दिल्ली के रूप नगर में ढह गया लोहे का पुल, नाले में गिर महिला की हुई मौत

Delhi News: उत्तरी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है जहां…

March 17, 2026

What is DME Gas: क्या होती है डाइमिथाइल ईथर गैस, ये LPG से सस्ती होती है या महंगी?

What is DME Gas: देश में इन दिनों गैस को लेकर काफी दिक्कत चल रही…

March 17, 2026

UP Egg Expiry Date Rule 2026: उत्तर प्रदेश में अब ‘अंडा’ खुद बताएगा ‘खाने योग्य हूं या नहीं’

UP Egg Expiry Date Rule: उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग ने…

March 17, 2026

LPG cylinder online booking: घर बैठे ऑनलाइन बुक करें गैस सिलेंडर, जानें स्टेप बॉय स्टेप तरीका

LPG cylinder online booking: इन दिनों मार्केट में हो रही गैस किल्लत के चक्कर में…

March 17, 2026