Monalisa News: मध्य प्रदेश के खरगोन ज़िले की रहने वाली मोनालिसा महाकुंभ मेले के दौरान खूब सुर्खियों में छाई थीं. वहीं अब एक बार फिर वह चर्चा में आ गई हैं. उनकी चर्चा में आने का कारण है मुस्लिम बॉयफ्रेंड से उनकी शादी. हालांकि, इस बीच एक बड़ी बात सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा का परिवार उनसे संपर्क नहीं कर पा रहा है. संपर्क न हो पाने के कारण उनके परिवार की चिंता और परेशानी बढ़ती जा रही है. उनके परिजनों का कहना है कि मोनालिसा के दोनों नंबर बंद आ रहे हैं. पिछले कुछ समय से वह उनसे बात नहीं कर पा रहे हैं. उनका संपर्क मोनालिसा से पूरी तरह टूट गया है. परिवार अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर डर और आशंका सता रही है.
मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी
मोनालिसा ने हाल ही में अपने परिवार के विरोध में जाकर केरल के पूवर के पास अरुमानूर में स्थित नयनार मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी की है. बता दें कि, फरमान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले हैं. अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार, वे एक एक्टर और मॉडल हैं. शादी के बाद मीडिया से बात करते हुए मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने फरमान को छह महीने तक डेट किया था.
शादी से खुश नहीं था परिवार
पुलिस के अनुसार मोनालिसा और फरमान पुलिस स्टेशन मदद मांगने के लिए पहुंचे थे. मोनालिसा ने आरोप लगाया था कि मोनालिसा के पिता उसकी मर्जी के खिलाफ उसे वापस ले जाने की कोशिश कर रहे थे. मोनालिसा ने आरोप लगाया कि उसके परिवार ने फरमान के धर्म के कारण उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और किसी और से शादी के लिए दबाव डाल रहे थे.
NXT Summit 2026: क्या है भारत का अगला मिशन? CM रेखा ने दिया बड़ा संकेत; यहां देखें वीडियो
दोनों मोबाइल नंबर बंद
इस बीच शादी के बाद से ही मोनालिसा के परिवार वाले उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. जिससे वह काफी परेशान हो गए हैं. परिवार का कहना है कि उनके दोनों मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं. वह पिछले कुछ समय से उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. परिवार को अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर डर सता रहा है. परिवार पूरी तरह रो रहा है और मदद की गुहार लगा रहा है.
सोनम वांगचुक को बड़ी राहत! सरकार ने वापस लिया NSA; रिहाई का रास्ता हुआ साफ

