बर्बरता की सारे हदें हुई पार! दलित ड्राइवर का अपहरण फिर जबरन पिलाई पेशाब

मध्य प्रदेश के भिंड (Bhind) जिले से इंसानियत को शर्मसार (Shames Humanity) करने वाला मामला सामने आया है. जहां, तीन युवकों ने दलित ड्राइवर (Dalit Driver) का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की और साथ ही जबरन पेशाब (Urine) पीने के लिए मजबूर भी कर दिया.

Published by DARSHNA DEEP

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक दलित ड्राइवर के साथ बर्बरता और अमानवीय व्यवहार की चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है. आरोप है कि तीन युवकों ने ड्राइवर का अपहरण कर उसके साथ न केवल बेरहमी से मारपीट की बल्कि उसे जबरन पेशाब पीने के लिए मजबूर भी कर दिया. 

क्या है अपहरण का पूरा मामला:

पीड़ित ड्राइवर ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह पहले दतावली गांव के सोनू बरुआ की बोलेरो चलाता था, लेकिन काम छोड़कर ग्वालियर में ही रहने लग गया था. सोमवार रात को सोनू बरुआ, आलोक पाठक (दतावली निवासी) और छोटू ओझा (भिंड निवासी) ग्वालियर पहुंचे और उसे जबरन कार में बैठाकर सुरपुरा गांव ले आए. 

पहले बनाया बंधक और फिर की पिटाई:

सुरपुरा गांव पहुंचते ही तीनों आरोपियों ने ड्राइवर को सबसे पहले तो बंधक बनाया और फिर उसके साथ जमकर मारपीट भी की. इतना ही नहीं आरोपियों का मन नहीं भरा तो उसे जबरन शराब पिलाई और फिर पेशाब पीने के लिए मजबूर किया. जब पीड़ित की हालत गंभीर हो गई तो आरोपी उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए. पीड़ित ने किसी तरह अपने परिजनों को पूरी घटना के बारे में सूचना दी. सूचना पर पहुंचे पीड़ित के परिजनों ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया.

एडिशनल एसपी ने की पीड़ित से मुलाकात:

मामले की गंभीरता को देखते हुए, कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा और एडिशनल एसपी संजीव पाठक तुरंत अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित से मिलकर घटना की पूरी जानकारी हासिल की. एडिशनल एसपी संजीव पाठक ने इस घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बंधक बनाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि दो मुख्य आरोपी सोनू बरुआ और आलोक पाठक को गिरफ्तार तर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी छोटू ओझा की तलाश फिलहाल जारी है.

कलेक्टर ने पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त जांच:

कलेक्टर ने पुलिस अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच में तेजी लाने और चिकित्सा अधिकारियों को पीड़ित का समय पर इलाज सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. जबरन पेशाब पिलाने के घृणित आरोप की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट और पीड़ित के विस्तृत बयान के आधार पर ही की जाएगी. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026