सिर्फ 5-7 दिन का इंतजार देगा 99% सही रिजल्ट, जानें प्रेग्नेंसी टेस्ट का सही टाइम

Pregnancy Test Timing: पीरियड मिस होने पर जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. डॉक्टर्स के मुताबिक, बेहतर और सही रिजल्ट के लिए करीब 7 दिनों तक का इंतजार करना चाहिए.

Published by Preeti Rajput

Pregnancy Test Timing: गर्भावस्था परीक्षण (Pregnancy Test) करने का सबसे सही समय पीरियड मिस होने के बाद 5 से 7 दिन बाद होता है. इस अवधि तक शरीर में  HCG हार्मोन का स्तर पर्याप्त हो जाता है. जिससे परिणाम 99 प्रतिशत सटीक आते हैं. सटीक परिणामों के लिए सुबह के समय यूरीन टेस्ट करना सबसे अच्छा माना जाता है. 

5-7 दिन का इंतजार?

अगर आप पीरियड मिस होने से पहले या फिर बाद में टेस्ट करती हैं, तो hcg (ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन) हार्मोन का स्तर कम होने की वजह से टेस्ट फॉल्स नेगेटिव यानी गर्भावस्था होने पर भी नेगेटिव आना दिखा सकता है. इसलिए पीरिड मिस होने के बाद 5 से 7 दिन का इंतजार करे. सुबह की पहली पेशाब में HCG की सांद्रता (concentration) सबसे अधिक होती है. यह सही परिणाम पाने के लिए एकदम सही है.  यदि आपके पीरियड अनियमित हैं, तो असुरक्षित यौन संबंध के 20 दिन बाद या 10 या 14 दिन बाद टेस्ट करें. लेकिन डॉक्टर्स के मुताबिक, अगर किसी महिला के पीरियड्स साइकल अब तक रेग्युलर है तो पीरियड मिस होने के अगले दिन भी प्रेग्नेंसी टेस्टी किया जा सकता है. 

7 दिन बाद सटीक आते हैं रिजल्ट

पीरियड मिस होने पर जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. डॉक्टर्स के मुताबिक, बेहतर और सही रिजल्ट के लिए करीब 7 दिनों तक का इंतजार करना चाहिए. अगर समय और तरीका सही ना हो तो जल्दबाजी में टेस्ट रिपोर्ट गलत भी आ सकते हैं. जो महिलाएं पहली बार कंसीव करती हैं, तो इस बात को लेकर संकोच रहता है कि आखिर किस तरह से टेस्ट करें कि रिपोर्ट सटीक आए, तो इसके लिए होम प्रेग्नेंसी टेस्ट सबसे बेस्ट रिजल्ट है. इसकी रिपोर्ट करीब 99 प्रतिशत सही आती है. 

टेस्ट कैसे करें

  • कन्फर्म प्रेग्नेंसी टेस्ट किट का उपयोग करें.
  • इसमें सुबह के यूरिन की कुछ बूंदें डालें.
  • 2-3 मिनट प्रतीक्षा करें.

नेगेटिव आने पर क्या करें?

अगर टेस्ट नेगेटिव आता है, लेकिन इसके बाद भी पीरियड नहीं आते. तो 3-4 दिनों बाद फिर से टेस्ट करें. यदि परीक्षण फिर भी नेगेटिव आता है और मासिक धर्म नहीं आता, तो डॉक्टर की सलाह लें. 

Related Post

9 अप्रैल का मौसम अलर्ट, 12 राज्यों में बारिश और 85 KM/H की तूफानी हवाएं; जानें अपने राज्य का हाल

टेस्ट पॉजिटिव आने पर क्या करें?

पॉजिटिव टेस्ट (दो लाइन) का मतलब है कि आप गर्भवती हैं. ऐसी स्थिति में आपको जल्द से जल्द किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) से सलाह लेनी चाहिए.

Gold Price Today: सोने के दाम में उछाल या गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट?

Preeti Rajput

Recent Posts

गुजरात को जीत दिलाना शुभमन गिल को पड़ा महंगा! BCCI ने कप्तान पर ठोका 12 लाख का जुर्माना

DC vs GT: गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल सहित तीन बल्लेबाजों ने शानदार…

April 9, 2026

Masik Shivratri 2026: 15 या 16 अप्रैल आखिर कब है वैशाख मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानें तारीख और शुभ मुहूर्त यहां

Masik Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि के खास मौके पर भक्त जलाभिषेक करने के साथ व्रत…

April 9, 2026