Foreign Tourist Destination: विदेश जाने का बना रहे प्लान, लेकिन बजट नहीं दे रहा साथ…जान लें इन देशों का नाम, कम पैसों में हो जाएगा काम

Foreign Tourist Destination: कम बजट के कारण लोग अक्सर अपनी योजनाएँ टाल देते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस स्टोरी में हम आपको दुनिया के ऐसे देशों के बारे में बताएँगे जहाँ आप कम पैसों में घूम सकते हैं। आइए जानते हैं -

Published by Shubahm Srivastava

Foreign Tourist Destination In Low Budget: पिछले कुछ सालों में विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अभी भी विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, लेकिन बजट कम होने की वजह से वो अपने परिवार या दोस्तों के साथ विदेश घूमने नहीं जा पा रहे। असल में विदेश घूमने में काफ़ी पैसा खर्च होता है और हर किसी के पास इतना पैसा नहीं होता।

कम बजट के कारण लोग अक्सर अपनी योजनाएँ टाल देते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस स्टोरी में हम आपको दुनिया के ऐसे देशों के बारे में बताएँगे जहाँ आप कम पैसों में घूम सकते हैं। आइए जानते हैं –

वियतनाम (Vietnam)

वियतनाम अपने समुद्र तटों और नदियों के लिए मशहूर है। यहाँ जाने के लिए सबसे सस्ती फ्लाइट कोलकाता या दिल्ली से है। वियतनाम जाने के लिए आप हो ची या हनोई शहर के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। इस देश की सबसे खास बात इसकी मुद्रा है। यहाँ आप सिर्फ़ 10 हज़ार रुपये में लाखों रुपये का सुख भोग सकते हैं। क्योंकि यहाँ एक भारतीय रुपये की कीमत 303.34 डोंग है। यानी आप 5 हज़ार से 8 हज़ार रुपये में किसी फाइव स्टार होटल में ठहर सकते हैं। अगर आप यहाँ भारतीय मुद्रा में 20 हज़ार भी खर्च करते हैं, तो आपकी छुट्टियाँ बेहद शानदार हो जाएँगी।

कजाकिस्तान (Kazakhstan)

कजाकिस्तान एक ऐसा देश है जहाँ आपको वीज़ा के झंझट से मुक्ति मिलेगी और खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सैर करने का मौका भी मिलेगा। जून से सितंबर का समय यहाँ घूमने के लिए सबसे अच्छा है। अगर आप दिल्ली से फ्लाइट ले रहे हैं, तो आपको एक तरफ का किराया लगभग 12 हज़ार रुपये देना होगा, यानी जाने और लौटने का किराया 24 हज़ार रुपये है।

फिलीपींस (Philippines)

फिलीपींस भी भारतीयों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, यहाँ हमारे देश के पर्यटकों के लिए वीज़ा-मुक्त प्रवेश की सुविधा है। पिछले कुछ वर्षों में यहाँ आने वाले भारतीयों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। 2024 में लगभग 80,000 लोग यहाँ घूमने आए थे। बाली, थाईलैंड और वियतनाम भारतीयों के पसंदीदा देश रहे हैं, लेकिन अब लोगों की रुचि फिलीपींस जैसी जगहों में बढ़ रही है, जो कुछ साल पहले इतनी प्रमुख नहीं थी। हालिया आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण पूर्व एशियाई देश भारतीय यात्रियों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं।

Related Post

फिलीपींस की हालिया वीज़ा-मुक्त प्रवेश नीति भी इसे भारतीय पर्यटकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बना सकती है। दिल्ली से फिलीपींस का किराया 15 हज़ार रुपये से 20 हज़ार रुपये तक होगा।

कंबोडिया (Cambodia)

दक्षिण पूर्व में स्थित देश कंबोडिया भारत के लोगों के लिए एक नया पर्यटन स्थल बन गया है। भारत के कई राज्यों से छोटा देश कंबोडिया अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राचीन मंदिरों और द्वीपों के लिए प्रसिद्ध है। आप कम पैसों में कंबोडिया में घूमने का आनंद ले सकते हैं। यहाँ जाने का हवाई किराया भी हमारे देश के कई शहरों से कम है।

अगर आप दिल्ली से यात्रा कर रहे हैं, तो एक तरफ का किराया लगभग 12 हज़ार से 14 हज़ार रुपये होगा। वहीं, यहाँ आपको अपने बजट में होटल आसानी से मिल जाएँगे।

Hill Station: पहाड़ों पर जाना है, लेकिन चाहिए शांति…तो पश्चिम बंगाल के इस खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में नहीं होगी जानकारी!दार्जिलिंग को भी देता…

Shubahm Srivastava

Recent Posts

RBSE Board Result 2026: आज आने वाला है RBSE क्लास 10 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक जानें तरीका

Rajasthan (RBSE) Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज क्ला 10 का रिजल्ट…

March 23, 2026

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में आज कैब मिलना मुश्किल, हड़ताल पर उतरे ड्राइवर्, जानें क्या है वजह?

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में कैब ड्राइवरों ने आज हड़ताल रखी है. आखिर इसकी क्या…

March 23, 2026

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026