Holi 2026 Recipes: गुझिया छोड़िए… इस होली मेहमानों को खिलाएं सॉफ्ट और स्वादिष्ट केले का मालपुआ, यहां जानें रेसिपी

Banana Malpua Recipe: होली एक ऐसा त्यौहार है जो रंगों के साथ साथ आपकी जिंदगी में भी खुशियों के रंग भर देता है. ये त्यौहार काफी जोश और जुनून के साथ मनाया जाता है. फाल्गुन महीने में आने वाला यह त्योहार अपने रंगों और तरह-तरह के पकवानों के लिए काफी मशहूर है.

Published by Heena Khan

Banana Malpua Recipe: होली एक ऐसा त्यौहार है जो रंगों के साथ साथ आपकी जिंदगी में भी खुशियों के रंग भर देता है. ये त्यौहार काफी जोश और जुनून के साथ मनाया जाता है. फाल्गुन महीने में आने वाला यह त्योहार अपने रंगों और तरह-तरह के पकवानों के लिए काफी मशहूर है. ये एक ऐसा दिन है जिस दिन लोग अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं, जिनमें से कुछ इस खास मौके के लिए ज़रूरी माने जाते हैं. होली के मौके पर कई जगहों पर मालपुआ ज़रूर बनता है. केले से बना मालपुआ बहुत स्वादिष्ट होता है और इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. होली के इस शुभ अवसर पर आज हम आपको  इस ही रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं.  

Related Post

मालपुआ के लिए जरूरी सामग्री

  • दूध
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 10-12 काजू
  • 10-12 बादाम
  • तलने के लिए घी या तेल
  • चीनी की चाशनी
  • 1 कप आटा
  • 2 पके केले
  • 1 बड़ा चम्मच सूजी
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

ऐसे बनाएं केले का मालपुआ

  1. केले का मालपुआ बनाने के लिए, सबसे पहले पके केलों को अच्छी तरह मैश कर लें.
  2. अब, एक कटोरे में आटा लें. इसमें सूजी, मैश किया हुआ केला, इलायची पाउडर, सौंफ और कुछ बारीक कटे हुए काजू और बादाम डालें.
  3. अब, दूध डालकर बैटर तैयार करें. ध्यान रखें कि मिक्सचर ज़्यादा गाढ़ा न हो और उसमें गांठें न हों. इस मिक्सचर को थोड़ी देर के लिए रख दें.
  4. अब, एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करें. एक पैन में तेल या घी गरम करें. एक छोटी कटोरी का इस्तेमाल करके, एक-एक करके मालपुआ बैटर पैन में डालें. जब यह दोनों तरफ से सुनहरा हो जाए, तो इसे निकाल लें. अब, इसे चाशनी में डुबोकर 1-2 मिनट के लिए रख दें.
  5. मालपुआ को चाशनी से निकालने के बाद, बचे हुए काजू और बादाम से गार्निश करें और सर्व करें.

PM Kisan 22nd Installment: होली के बाद किस दिन आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त?

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

CM Yogi Japan visit: टोक्यो में जापानी साध्वी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया खास तोहफा, क्यों है यह उपहार इतना विशेष

CM Yogi Japan visit: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर टोक्यो में…

February 26, 2026