जानिए क्यों दादी हमेशा कहती थीं? बालों के लिए सबसे अच्छा है गुड़हल!

क्या आपके बाल झड़ रहे हैं या समय से पहले सफेद हो रहे हैं? हो सकता है आपकी देखभाल अधूरी हो! जानिए कैसे गुड़हल का तेल बालों को जड़ से मजबूत बनाकर दे सकता है नई जान और नेचुरल चमक—क्या आप इसे आजमाने के लिए तैयार हैं?

Published by Preeti Rajput

Hibiscus Oil: हर कोई चाहता है कि उसके बाल घने, मजबूत और चमकदार दिखें लेकिन प्रदूषण, तनाव और गलत खानपान के कारण बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में अगर आप केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से परेशान हो चुके हैं, तो अब अपनाइए गुड़हल का तेल, जो पूरी तरह नेचुरल और असरदार है. यह तेल न केवल बालों को जड़ से पोषण देता है बल्कि झड़ने, दोमुंहे बाल और रूखापन जैसी समस्याओं को भी खत्म करता है.

गुड़हल में छिपे हैं बालों के नेचुरल पोषक तत्व

गुड़हल के फूल और पत्तों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C बालों को गहराई से पोषण देते हैं, यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं जिससे बाल मजबूत और घने बनते हैं. गुड़हल का तेल बालों की जड़ों को एक्टिव करता है, जिससे नए बाल उगने में मदद मिलती है, अगर आप समय से पहले सफेद होते बालों से परेशान हैं, तो यह तेल उन्हें काला और स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है.

घर पर ऐसे बनाएं गुड़हल का शुद्ध तेल

गुड़हल का तेल घर पर बनाना बहुत आसान है, इसके लिए आपको चाहिए – नारियल तेल (या तिल का तेल) और कुछ ताज़े गुड़हल के फूल व पत्ते. सबसे पहले तेल को धीमी आंच पर गर्म करें, फिर उसमें गुड़हल के फूल और पत्ते डालें, जब फूलों का रंग गहरा हो जाए और तेल लाल-भूरा दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें. इसे ठंडा होने के बाद छान लें और एक कांच की बोतल में भरकर रखें इस तेल में किसी भी तरह का केमिकल नहीं होता, इसलिए यह हर बालों के प्रकार के लिए सेफ है.

यह भी पढ़े: https://www.inkhabar.com/lifestyle/f-your-child-hesitates-to-talk-to-relatives-try-these-parenting-trick-96383/

Related Post

सही तरीके से लगाएं ताकि असर दोगुना हो जाए

सिर्फ तेल बनाना ही नहीं, उसे सही तरह से लगाना भी जरूरी है, बालों की जड़ों में तेल को हल्के हाथों से मसाज करें ताकि स्कैल्प में रक्त प्रवाह बढ़े. मसाज करते समय उंगलियों का इस्तेमाल करें, नाखूनों का नहीं, यह तेल आप हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते हैं. रातभर लगाने से इसका असर गहराई तक पहुंचता है चाहें तो इसे गुनगुना करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे पोषण जल्दी मिलता है.

गुड़हल का तेल हर हेयर प्रॉब्लम का नेचुरल सॉल्यूशन

अगर आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं, रूखे या बेजान लग रहे हैं, तो गुड़हल का तेल आपका बेस्ट साथी बन सकता है. यह स्कैल्प को मॉइस्चराइज़ करता है, डैंड्रफ को दूर करता है और दोमुंहे बालों की समस्या को कम करता है, जिन लोगों को हेयर ग्रोथ की दिक्कत है, उनके लिए यह तेल एक प्राकृतिक बूस्टर का काम करता है.

यह भी पढ़े: https://www.inkhabar.com/photos/healthy-tasty-breakfast-make-delicious-vegetable-atta-cheela-in-minutes-96606/

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026