सोते समय बाल खुला रखना या बांधना? जानिए कौन सा है आपके लिए बेस्ट

आपके बालों की हेल्थ पर बड़ा असर डाल सकती है। आज रात से ही अपने बालों के लिए सही विकल्प अपनाएं और देखें कि यह साधारण बदलाव कितनी सुंदरता और ताकत आपके बालों में ला सकता है.

Published by Komal Singh

 हम में से बहुत से लोग हर रात सोते समय यह तय करने में उलझते है कि बाल बांधकर सोना चाहिए या खुला छोड़ देना चाहिए. यह एक छोटी-सी आदत लग सकती है,लेकिन इसका प्रभाव आपके बालों की सेहत पर काफी बड़ा हो सकता है.तो आइए जानते है कि दोनों के फायदे और नुकसान क्या हैं और आपकी बालों की हेल्थ के लिए कौन सा सही है.

बाल बांधकर सोने के फायदे और नुकसान

बाल बांधकर सोने की सबसे बड़ी वजह यह होती है कि इससे बाल उलझते नहीं और टकराकर टूटते नहीं. यदी आपके बाल लंबे है या आप उन्हें स्टाइल करते है, तो रातभर खुला छोड़ देने से बालों में उलझन आ सकती है. इसके अलावा,सोते समय बाल बांधना आपके तकिए पर बाल  गिरने और फ्रिज बनने से भी रोकता है.लेकिन हर तरह का बांधना बालों के लिए अच्छा नहीं होता. कड़ी इलास्टिक या टाइट बन बालों को खींचता है,जिससे टूटने और झड़ने की संभावना बढ़ सकती है.इससे सिल पर तनाव भी पड़ता है,जिससे कभी-कभी सिरदर्द या बालों की कमजोर जड़ो जैसी समस्याएं हो सकती है.लेकिन फिर भी आप बाल बांधकर सोना चाहते हैं, तो हमेशा सॉफ्ट स्क्रंची या सिल्की रिबन का इस्तेमाल करें और बालों को बहुत टाइट न बांधें,

Related Post

बाल खुला छोड़ने के फायदे और नुकसान

बाल खुला छोड़ना प्राकृतिक रूप से बालों के लिए सबसे आरामदायक विकल्प माना जाता है.इससे बालों को कोई खिचांव नहीं लगता और सिर की त्वचा भी खराब नहीं होती है और बाल टूटने की संभावना भी घटती है. हालांकि, खुले बाल सोते समय उलझ सकते है. लंबे बाल टकराकर टूट सकते हैं या सिर से होकर चेहरे पर गिरकर स्किन पर तेल या घर्षण छोड़ सकते हैं. इसलिए बाल खुला रखने का सही तरीका यह है कि आप बल्का आप हल्का ब्रेड या ढीला पिगटेल बना लें. इससे बाल उलझेंगे नहीं, लेकिन खिंचाव भी नहीं आएगा.

याद रखें, छोटी-सी आदत भी आपके बालों की हेल्थ पर बड़ा असर डाल सकती है. आज रात से ही अपने बालों के लिए सही विकल्प अपनाएं और देखें कि यह साधारण बदलाव कितनी सुंदरता और ताकत आपके बालों में ला सकता है.
Komal Singh
Published by Komal Singh

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026