बच्चा चुप रहता है? इन आसान टिप्स से खुलेगा उसके बातों का खज़ाना!

क्या आपका बच्चा रिश्तेदारों से बात करने में कतराता है? क्या उसे सामाजिक माहौल में घुलना-मिलना मुश्किल लगता है? पेरेंटिंग की आसान और असरदार टिप्स से जानिए कैसे आप अपने बच्चे की झिझक दूर कर सकते हैं और उसे आत्मविश्वासी और मिलनसार बना सकते हैं.

Published by Anuradha Kashyap

कई बार देखा जाता है कि बच्चे रिश्तेदारों या मेहमानों से बात करने में झिझकते हैं, वे मुस्कुराने या जवाब देने से भी कतराते हैं. माता-पिता सोचते हैं कि बच्चा संकोची या शर्मीला है, लेकिन असल में यह एक सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा होता है. हर बच्चा अपने इमोशनल प्रोग्रेस के अलग-अलग चरण से गुजरता है. बच्चों को सामाजिक बनाना कोई मजबूरी नहीं, बल्कि एक कला है जो धीरे-धीरे सिखाई जा सकती है.

जबरदस्ती नहीं, भरोसा और सेफ का माहौल दें

अक्सर माता-पिता बच्चों से कहते हैं, बेटा नमस्ते करो, थोड़ा बात करो, या डर क्यों रहे हो? लेकिन यह दबाव बच्चों को और भी असहज बना देता है. पेरेंटिंग कोच के अनुसार, बच्चा तभी घुलता-मिलता है जब उसे माहौल सुरक्षित लगता है। सबसे पहले उसके डर या झिझक को समझें. अगर बच्चा तुरंत किसी से नहीं बोलना चाहता, तो उसे समय दें. जब आप उसके भावनाओं को स्वीकार करेंगे, तब वह खुद खुलने की कोशिश करेगा.

बच्चे के सामने खुद बनें रोल मॉडल

बच्चे वही करते हैं जो वे देखते हैं अगर माता-पिता रिश्तेदारों से प्यार और मेल-जोल से बात करते हैं, तो बच्चा भी वैसा ही व्यवहार सीखता है. जब कोई रिश्तेदार आए, तो बच्चे के सामने उनसे सहजता से बातचीत करें,उसे भी शामिल करें – जैसे चलो, मासी को बताओ तुम्हारा नया खिलौना कौन-सा है. इससे बच्चे को बातचीत में आत्मविश्वास मिलता है और उसे लगता है कि वह परिवार का अहम हिस्सा है.

Related Post

खेल और कहानियों के ज़रिए सिखाएं बात करने की कला

बच्चों को बातचीत करना सिखाने का सबसे आसान तरीका है खेल और कहानियों का इस्तेमाल, उनसे रोल-प्ले करवाएं जैसे अगर तुम चाचा से मिलो तो क्या बोलोगे? या अगर मम्मी की दोस्त आई हैं, तो उन्हें कैसे ग्रीट करोगे? यह तरीका मज़ेदार होने के साथ शिक्षाप्रद भी है, कहानियों में ऐसे पात्र जोड़ें जो आत्मविश्वासी और मिलनसार हों, बच्चे उन किरदारों से प्रेरणा लेते हैं.

उनके भावनाओं की इज़्ज़त करें, हर बच्चे की सिखने की अपनी स्पीड होती है

हर बच्चा अलग होता है कोई तुरंत घुल-मिल जाता है, तो कोई थोड़ा समय लेता है, माता-पिता का काम है धैर्य रखना और बच्चे की गति का सम्मान करना. अगर बच्चा चुप है, तो उसे शर्मीला कहकर लेबल न करें। ऐसा करने से उसका आत्मविश्वास टूट सकता है, इसके बजाय, जब भी बच्चा कोई छोटा कदम उठाए जैसे नमस्ते करना, मुस्कुराना या दो शब्द बोलना तो उसकी सराहना करें.

Anuradha Kashyap

Recent Posts

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026