हर दिन कपड़े धोने वाले लोग करते हैं ये 5 गलती, फिर कहते हैं मशीन खराब है!

क्या आपकी वॉशिंग मशीन बार-बार खराब हो रही है, जबकि आप रोज इसका ध्यान रखते हैं? शायद आप भी कर रहे हैं कुछ ऐसी छोटी गलतियां जो उसकी लाइफ घटा रही हैं

Published by Anuradha Kashyap

आज के समय में वॉशिंग मशीन हर घर की जरूरत बन चुकी है, इससे कपड़े धोना आसान हो गया है, लेकिन कई बार हमारी छोटी-छोटी गलतियां मशीन की उम्र घटा देती हैं. अक्सर लोग सोचते हैं कि रोज इस्तेमाल करने से मशीन मजबूत हो जाएगी, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल उलट होती है, अगर आप भी रोज कपड़े धोते हैं, तो इन आम गलतियों से बचना जरूरी है ताकि आपकी मशीन सालों तक बिना खराब हुए काम करती रहे.

ज्यादा कपड़े एक साथ डालना

अक्सर लोग समय बचाने के लिए एक बार में बहुत सारे कपड़े मशीन में डाल देते हैं लेकिन ऐसा करने से ड्रम पर दबाव बढ़ जाता है और मोटर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे मशीन का बैलेंस बिगड़ सकता है और अंदर के पार्ट्स जल्दी खराब हो सकते हैं, हर बार कपड़ों की मात्रा मशीन की क्षमता के अनुसार ही रखें.

यह भी पढ़े: https://www.inkhabar.com/health/why-you-should-never-ignore-black-marks-on-onions-hidden-dangers-explained-100547/

गलत डिटर्जेंट का इस्तेमाल

कई बार हम साधारण पाउडर या लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर लेते हैं, जो मशीन के लिए सही नहीं होता. हर मशीन के लिए एक स्पेशल डिटर्जेंट होता है जो कम झाग बनाता है और मशीन के अंदरूनी हिस्सों को नुकसान नहीं पहुंचाता। सामान्य डिटर्जेंट से झाग ज्यादा बनता है, जिससे मशीन के पाइप और फिल्टर में रुकावट आ जाती है.

Related Post

वॉशिंग मशीन की सफाई भूल जाना

कपड़े तो हर दिन धोए जाते हैं, लेकिन मशीन की सफाई पर ध्यान बहुत कम लोग देते हैं, हर कुछ हफ्तों में मशीन के ड्रम, फिल्टर और पाइप को साफ करना जरूरी है ताकि अंदर जमा डिटर्जेंट और धूल गंदगी साफ़ हो और बदबू भी पैदा न हो। गर्म पानी में थोड़ा सा सिरका या बेकिंग सोडा डालकर मशीन को खाली रन पर चलाना एक आसान और असरदार तरीका है.

गीले कपड़े मशीन में छोड़ देना

कई लोग कपड़े धुलने के बाद तुरंत नहीं निकालते, जिससे मशीन के अंदर नमी और बदबू फैलने लगती है, इससे न केवल मशीन के अंदर जंग लग सकता है बल्कि कपड़ों पर भी दाग पड़ जाते हैं. वॉश साइकिल खत्म होते ही कपड़े बाहर निकाल लें और मशीन का दरवाजा थोड़ी देर खुला छोड़ दें ताकि हवा लग सके और अंदरूनी हिस्सा सूख जाए.

मशीन को लगातार चलाना

कई बार जल्दी में लोग मशीन को लगातार चलाते रहते हैं, जिससे मोटर पर दबाव बढ़ जाता है. . हर वॉश साइकिल के बाद मशीन को थोड़ा आराम देना जरूरी है ताकि मोटर ठंडी हो सके लगातार चलने से ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है, जिससे मशीन अचानक बंद हो सकती है या अंदर के पार्ट्स जल सकते हैं.

यह भी पढ़े:  https://www.inkhabar.com/lifestyle/is-your-partner-ignoring-you-know-the-signs-of-ghosting-100444/

Anuradha Kashyap

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026