Categories: झारखंड

रांची में ISIS का नेटवर्क? दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS तबारक लॉज में छापेमारी से हड़कंप

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर के पास स्थित तबरक लॉज में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड ATS और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस युवक के तार संदिग्ध आतंकी संगठन से जुड़े हो सकते हैं।

Published by Mohammad Nematullah

मनीष मेहता की रिपोर्ट, Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में आतंकी गतिविधियों से जुड़े एक मामले को लेकर बड़ा अभियान चलाया गया। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर के पास स्थित तबरक लॉज में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड ATS और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस युवक के तार संदिग्ध आतंकी संगठन से जुड़े हो सकते हैं।

इलाके में सनसनी

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को युवक की गतिविधियों पर पहले से इनपुट मिला था। इनपुट झारखंड ATS और रांची पुलिस के साथ साझा किए गए, जिसके बाद मंगलवार देर रात संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। तबरक लॉज में छापेमारी की गई और संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के बाद इस्लाम नगर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात अचानक बड़ी संख्या में पुलिस और ATS के जवान लॉज को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिए। फिलहाल लॉज को पुलिस ने सील कर दिया है और संदिग्ध से पूछताछ जारी है।

जांच जारी

पुलिस फिलहाल युवक से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसका नेटवर्क कहां-कहां फैला है और वह किस संगठन से सीधे जुड़ा हुआ है। फिलहाल अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि युवक के मोबाइल और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

क्यों अहम है मामला?

• रांची से आतंकी संगठन से जुड़े संदिग्ध की गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।
• दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और झारखंड ATS की संयुक्त कार्रवाई ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि युवक की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी।
• आने वाले वक्त में पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Nepal protest: कौन हैं अशोक राज सिगडेल? केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद संभाल रहे नेपाल की कमान

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Sudha Reddy Foundation: व्यापार से लेकर मेट गाला तक, सुधा रेड्डी ने बताया बिजनेस, फैशन और परिवार में संतुलन का मंत्र

Sudha Reddy Foundation: सुधा रेड्डी, डायरेक्टर MEIL और चेयरपर्सन सुधा रेड्डी फाउंडेशन, न सिर्फ एक…

March 7, 2026