Categories: देश

UPSC IPS Story: कौन है IPS आकाश कुलहरि, जिन्होंने पहली बार में क्रैक किया UPSC, जानें उनकी कहानी

UPSC IPS Story: IPS आकाश कुलहरि की कहानी दिखाती है कि कमजोर शुरुआत भी सफलता में बदल सकती है. असफलताओं के बाद मेहनत, धैर्य और विश्वास ने उन्हें UPSC में सफलता दिलाई.

Published by sanskritij jaipuria

UPSC IPS Story: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. हर साल लाखों युवा IAS, IPS और IFS बनने का सपना देखते हैं और ये कठिन एग्जाम देते हैं. हालांकि सफलता कुछ ही लोगों को मिलती है. इस परीक्षा में केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि धैर्य, मेहनत और खुद पर विश्वास भी बेहद जरूरी होता है. ऐसी ही प्रेरक कहानी है IPS अधिकारी आकाश कुलहरि की, जिन्होंने असफलताओं को पार करके सफलता हासिल की.

राजस्थान के बीकानेर में जन्मे आकाश कुलहरि का बचपन और पढ़ाई का सफर आसान नहीं था. उन्होंने कक्षा 10वीं की परीक्षा में केवल 57 प्रतिशत अंक हासिल किए, और इस वजह से उन्हें कक्षा 11वीं में दाखिला भी नहीं मिला. ये किसी भी छात्र के लिए बहुत बड़ा झटका हो सकता है. लेकिन आकाश ने हार मानने के बजाय खुद को सुधारने और साबित करने का निर्णय लिया.

पढ़ाई में शानदार वापसी

आकाश कुलहरि ने केंद्रीय विद्यालय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की. इस बार उन्होंने कड़ी मेहनत की और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. इसके बाद उन्होंने दुग्गल कॉलेज से B.Com की डिग्री पूरी की.

उनका पढ़ाई के प्रति नजरिया पूरी तरह बदल चुका था. आगे चलकर उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), दिल्ली से मास्टर्स और M.Phil की पढ़ाई पूरी की.

Vishavdeep Singh Attri: कौन है मेजर विश्वदीप सिंह अत्री, जिन्हें मिला जीवन रक्षा पदक, क्या है इसकी वजह?

JNU से UPSC तक का सफर

JNU में पढ़ाई के दौरान ही आकाश कुलहरि ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. उन्होंने पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ तैयारी की. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने साल 2005 में अपने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर ली और ऑल इंडिया रैंक 273 हासिल की. इसी सफलता के साथ वे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित हुए.

आज IPS आकाश कुलहरि उत्तर प्रदेश में DGP हेडक्वार्टर में पब्लिक ग्रीवेंस के इंस्पेक्टर जनरल (IG) की पोस्ट पर हैं. उनकी कहानी ये दिखाती है कि असफलता अंतिम नहीं होती. सही दिशा, मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी अपने सपनों को हकीकत में बदल सकता है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

SC Adoptive Mother Leave Verdict: अब बच्चा गोद लेने वाली महिला को भी मिलेगी मैटरनिटी लीव, आ गया ‘सुप्रीम’ फैसला

SC Adoptive Mother Leave Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने मातृत्व संरक्षण को मौलिक मानवाधिकार बताते हुआ…

March 17, 2026

दिल्ली के रूप नगर में ढह गया लोहे का पुल, नाले में गिर महिला की हुई मौत

Delhi News: उत्तरी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है जहां…

March 17, 2026

What is DME Gas: क्या होती है डाइमिथाइल ईथर गैस, ये LPG से सस्ती होती है या महंगी?

What is DME Gas: देश में इन दिनों गैस को लेकर काफी दिक्कत चल रही…

March 17, 2026

UP Egg Expiry Date Rule 2026: उत्तर प्रदेश में अब ‘अंडा’ खुद बताएगा ‘खाने योग्य हूं या नहीं’

UP Egg Expiry Date Rule: उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग ने…

March 17, 2026

LPG cylinder online booking: घर बैठे ऑनलाइन बुक करें गैस सिलेंडर, जानें स्टेप बॉय स्टेप तरीका

LPG cylinder online booking: इन दिनों मार्केट में हो रही गैस किल्लत के चक्कर में…

March 17, 2026

Viral Video: पापा-मम्मी मर गए’, टीचर के एक सवाल ने बच्चे की आंखें कर दिन नम, Video Viral

School Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होती हैं. जिनमे कई…

March 17, 2026