Asaduddin Owaisi: पश्चिम बंगाल में अब चुनाव होने में कुछ ही समय बाकि है. पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिला. बता दें कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस बात की घोषणा की है कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव हुमायूं कबीर की ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के साथ गठबंधन में लड़ेगी. बता दें कि 25 मार्च को, ओवैसी कोलकाता में हुमायूं कबीर के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वो इस गठबंधन की रूपरेखा पेश करेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम जनता उन्नयन पार्टी (AJDUP) पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वो 2026 के विधानसभा चुनावों में 182 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.
कितनी सीटों पर किस्मत आज़मा रही AIMIM ?
वहीं AIMIM इस गठबंधन में एक साझीदार होगी और संभवतः लगभग 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कबीर ने अब तक 18 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है, जिसमें रानीनगर, भगवानगोला और मुर्शिदाबाद जैसे प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. वहीं हुमायूँ कबीर खुद तीन सीटों, भगवानगोला, नौदा और रानीनगर से चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि ये तीनों सीटें मुर्शिदाबाद जिले में शामिल हैं.
कब हैं पश्चिम बंगाल में चुनाव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार, पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होने जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक पहला चरण 152 सीटों पर 23 अप्रैल, 2026 पर होगा वहीं दूसरा चरण 142 सीटें पर 29 अप्रैल को. साथ ही बता दें कि वोटों की गिनती 4 मई 2026 को होनी है. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC और मुख्य विपक्षी दल, BJP के बीच चुनावी मुकाबले में, ओवैसी और कबीर के बीच बना यह गठबंधन मुस्लिम-बहुल निर्वाचन क्षेत्रों में खेल बिगाड़ने वाला साबित हो सकता है.

