Categories: देश

KitKat Dark Chocolate नार्मल डार्क चॉकलेट जैसा Taste क्यों नहीं देती, Viral Video में हुआ खुलासा

Fake Dark Chocolate : इन दिनों मार्केट में किटकैट डार्क चॉकलेट चल रही है. उसे खाने में बहुत से लोगों को डार्क चॉकलेट का Taste नहीं आया. ऐसे में आइए जानते हैं कि वो सच में डार्क है या बस लेबलिंग.

Published by sanskritij jaipuria

KitKat Dark Chocolate : आज-कल बाजार में कई मिठाइयां और चॉकलेट ऐसे नामों के साथ आती हैं जो हमें भ्रमित कर देते हैं. हाल ही में ‘किटकैट डार्क’ नाम की चॉकलेट ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. नाम सुनकर लगता है कि ये असली डार्क चॉकलेट होगी, लेकिन जब इसके घटकों पर नजर डालते हैं, तो कहानी कुछ और ही निकलती है.

असली डार्क चॉकलेट क्या होती है?

डार्क चॉकलेट नार्मल मिल्क चॉकलेट से अलग होती है. इसमें कोको सॉलिड्स (cocoa solids) और कोको बटर (cocoa butter) की मात्रा ज्यादा होती है. भारत में फूड सेफटी और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों के अनुसार, किसी चॉकलेट को ‘डार्क चॉकलेट’ कहने के लिए उसमें कम से कम 35% कोको सॉलिड्स और 18% कोको बटर होना चाहिए. इससे चॉकलेट का स्वाद गहरा, कम मीठा और ज्यादा कोको वाला बनता है.

किटकैट डार्क में क्या है?

अगर हम किटकैट डार्क के पैकेट पर लिखी जानकारी देखें, तो इसमें सिर्फ 28% कोको सॉलिड्स और 8% कोको बटर है. यानी ये FSSAI के मानकों से काफी कम है. इस वजह से इसे तकनीकी रूप से डार्क चॉकलेट नहीं कहा जा सकता.

इस चॉकलेट में दूध के घटक और शक्कर की मात्रा ज्यादा है, जिससे इसका स्वाद मिल्क चॉकलेट जैसा लगता है. जो लोग असली डार्क चॉकलेट के कड़वे और गहरे स्वाद की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें ये चॉकलेट वैसी नहीं लगेगी.

Related Post

A post shared by Deepak Thakran (@deepakthakranfitness)

 शक्कर ज्यादा, स्वाद मीठा

सबसे हैरानी की बात ये है कि किटकैट डार्क में नार्मल किटकैट से भी ज्यादा शक्कर पाई गई है. इसका मतलब है कि डार्क नाम के बावजूद ये चॉकलेट और भी मीठी है. ये बात साफ दिखाती है कि नाम और वास्तविकता में बड़ा अंतर है.

नाम से धोखा न खाएं

कई बार कंपनियां अपने उत्पादों को आकर्षक नाम देकर बेचती हैं ताकि लोग उसे प्रीमियम या हेल्दी समझ लें. डार्क शब्द भी ऐसा ही एक उदाहरण है. असल में ये नाम केवल मार्केटिंग का तरीका है, जबकि चॉकलेट की गुणवत्ता और घटक इसे सपोर्ट नहीं करते.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026