Categories: देश

अचानक फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने लगा यात्री, पकड़े जाने पर दी ऐसी दलील; सुन पकड़ लेंगे माथा

Akasa Air Flight: वाराणसी से मुंबई जा रही आकासा एयरलाइन की एक फ्लाइट में अजीबोगरीब घटना घटित हुई है. दरअसल, टेकऑफ से ठीक पहले एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास किया.

Published by Sohail Rahman

Varanasi to Mumbai Flight: वाराणसी से मुंबई जा रही एक उड़ान में सवार एक यात्री को सोमवार को उड़ान भरने से पहले विमान के आपातकालीन निकास द्वार खोलने की कोशिश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया. समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना आकासा एयर (Akasa Air) की उड़ान संख्या QP-1497 में हुई, जो शाम 6.45 बजे वाराणसी से भारत की आर्थिक राजधानी के लिए रवाना होने वाली थी. जब विमान रनवे पर चल रहा था तभी आरोपी ने इमरजेंसी एक्जिट डोर को खोलने का प्रयास किया. आरोपी का नाम सुजीत सिंह बताया जा रहा है, जोकि उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का रहने वाला है.

केबिन क्रू ने आरोपी को पकड़ा

हालांकि, केबिन क्रू ने सुजीत सिंह को ऐसा करते हुए पकड़ लिया और तुरंत पायलट को सूचित किया, जिसने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATS) के निर्देशों के बाद विमान को वापस एप्रन पर ला दिया. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और सिंह को हिरासत में ले लिया. इस पूरे मामले पर फूलपुर स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) प्रवीण कुमार सिंह का बयान सामने आया है. जिसमें जानकारी देते हुए बताया गया है कि यात्री ने जांचकर्ताओं को बताया कि आरोपी ने ‘उत्सुकतावश’ आपातकालीन निकास द्वार खोलने की कोशिश की. इस पूरे मामले पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

श्रीनगर की ‘Shikara’ को मिलेगी नई पहचान, डल झील में दौड़ेगी ‘हाइब्रिड मेट्रो’; यहां जानें परियोजना के बारें में सारी डिटेल्स

आकासा एयर ने बयान जारी किया

इस पूरे मामले पर आकासा एयर  के प्रवक्ता का बयान भी सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि 3 नवंबर, 2025 को वाराणसी से मुंबई के लिए निर्धारित उड़ान संख्या QP-1497 में एक यात्री ने बिना अनुमति के आपातकालीन निकास द्वार का ढक्कन खोलने का प्रयास किया, जबकि विमान अभी भी पार्किंग में खड़ा था. व्यक्ति की पहचान कर ली गई और मानक संचालन प्रोटोकॉल के अनुसार उसे उतारकर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया. सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं.

उड़ान के 21:00 बजे रवाना होने से पहले हमारी इंजीनियरिंग टीम द्वारा विमान का गहन निरीक्षण किया गया और उसे मंजूरी दी गई. इसके अलावा, एयरलाइन ने जोर देकर कहा कि आकासा एयर में हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम किसी भी व्यवधानकारी व्यवहार के प्रति सख्त शून्य-सहिष्णुता नीति अपनाते हैं.

यह भी पढ़ें :- 

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में हुआ ट्रायल, यहां जानें- इसकी 10 बड़ी विशेषताएं

Sohail Rahman

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026