Categories: देश

पिथौरागढ़ में भयानक सड़क हादसा! 150 मीटर गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी टैक्सी, 7 की मौत

Road Accident in Pithoragarh: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। मुवानी से बक्टा जा रही एक बोलेरो टैक्सी अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा सोनी पुल के पास हुआ।

Published by

Road Accident in Pithoragarh: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। मुवानी से बक्टा जा रही एक बोलेरो टैक्सी अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा सोनी पुल के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, टैक्सी में कुल 13 लोग सवार थे, जिनमें से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

 हादसे की सूचना मिलने के फौरन बाद पिथौरागढ़ जिला पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि टैक्सी अनियंत्रित होकर फिसल गई।

शाम करीब 5 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 52 किलोमीटर दूर मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुआ। टैक्सी के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। खबर है कि अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अन्य घायल हैं

Related Post

Prayagraj News: मां गंगा ने लेटे हनुमान जी को कराया महास्‍नान, जानें क्या है इसके पीछे का धार्मिक महत्व? लोग बोले- ये दुर्लभ पल…

सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, “पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटना का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के समुचित उपचार के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। मैं सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

Rahul Gandhi को कोर्ट में करना पड़ा सरेंडर, आखिर क्यों सेना का अपमान कर बैठे थे कांग्रेस के शहजादे? जानिए पूरा मामला

Published by

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026