Categories: देश

Bomb Threat: दिल्ली के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

Bomb Threat: चाणक्यपुरी स्थित नेवी स्कूल और द्वारका स्थित सीआरपीएफ स्कूल को सोमवार सुबह ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली।

Published by Sohail Rahman

Bomb Threat: दिल्ली के दो बड़े स्कूलों को सोमवार (14 जुलाई, 2025) को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बम की धमकी मिलने से राजधानी दिल्ली में हड़कंप मच गया। इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, सोमवार को दिल्ली के दो स्कूलों में बम की धमकी भरे कॉल आए। रिपोर्ट के मुताबिक, चाणक्यपुरी स्थित नेवी चिल्ड्रन स्कूल और द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल को ये बम की धमकी भरे कॉल आए। कॉल की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों स्कूलों के परिसरों में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड तैनात कर दिए गए हैं।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने दी ये जानकारी

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों स्कूलों में तलाशी अभियान जारी है। हालांकि, अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पहले भी ईमेल के जरिए इसी तरह की धमकियाँ मिली थीं। लेकिन जाँच में यह अफवाह निकली। बम की धमकी वाले ईमेल से दोनों स्कूलों के कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

Related Post

दिल्ली पुलिस की टीम स्कूल की जाँच कर रही है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल को खाली करा लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि कई बार स्कूली छात्र मजाक में ऐसे ईमेल भेज देते हैं। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की जाँच कर रही है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Ayodhya Hotel Murder: पत्नी बनाकर ले गया होटल में, फिर प्रेमिका के साथ खेल ऐसा खूनी खेल, चीखों से गूंज उठा कमरा, जानकर खड़े हो जाएंगे रौंगटे

दिल्ली पुलिस ने जारी किया बयान

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, “यह धमकी डाक के ज़रिए दो स्कूलों को भेजी गई थी। इनमें से एक चाणक्यपुरी और दूसरा द्वारका में है। तलाशी के दौरान अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।” इससे पहले मई में, शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए और राष्ट्रीय व स्थानीय एजेंसियों के साथ समन्वय में, दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकियों से निपटने के लिए 115-सूत्रीय मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की थी। यह SOP सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू होती है।

Aaj Ka Mausam: पहाड़ों से लेकर मैदान तक कहर बनकर टूट रही बारिश, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

Sohail Rahman

Recent Posts

Today’s Weather 30 March 2026: आज यूपी में मौसम लेगा करवट, लखनऊ नोएडा में बारिश के आसार

Today's Weather 30 March 2026: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम काफी बदल रहा है.…

March 30, 2026

धर्म से ऊपर इंसानियत! हिंदू भाइयों ने पेश की अनोखी मिसाल; ईदगाह के लिए दान कर दी अपनी जमीन

land donated to idgah: करीब 7,000 की आबादी वाले इस गांव में स्थित ईदगाह काफी…

March 29, 2026

शूटिंग के दौरान हुआ हादसा! एक्टर की हुई दर्दनाक मौत; इंडस्ट्री में शोक की लहर

Rahul Arunodoy Banerjee Death: राहुल ओडिशा के तालसरी बीच पर एक टीवी शो की शूटिंग…

March 29, 2026

DMK Manifesto 2026: स्टालिन का मास्टरस्ट्रोक! फ्री लैपटॉप से 2000 रुपये मदद तक, DMK के घोषणापत्र में क्या खास?

Tamil Nadu Election 2026: घोषणापत्र में तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने…

March 29, 2026

UP Teacher Recruitment 2026: यूपी में 24,000+ शिक्षक भर्तियां जल्द, नया पोर्टल होगा लाइव; यहां समझें सारी डिटेल्स

UP Education Service Commission: नई भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार किए गए ई-अधियाचन पोर्टल का…

March 29, 2026

West Bengal Election 2026: कांग्रेस ने 284 सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित; अधीर रंजन चौधरी को इस सीट से मिला टिकट

West Bengal Election 2026: सूची में सबसे प्रमुख नाम अधीर रंजन चौधरी का है, जो…

March 29, 2026