Categories: देश

Today Weather: दिल्ली में बारिश फिर मचाएगी गदर, IMD ने कई राज्यों में जारी किया अलर्ट; जानें आपके राज्य का हाल

Today Weather News :आज उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला हुआ नजर आ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है.

Published by Preeti Rajput

Aaj Ka Mausam | Today Weather News :आज उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला हुआ नजर आ रहा है. दिल्ली समेत, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में बादलों का आवाजाही बढ़ गई है. जिसके कारण मौसम ठंडा बना हुआ है. आज कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है. 

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं.  ठंडी हवाएं चल रही हैं. दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना है. जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. लेकिन हवा में नमी बढ़ने उमस भी महसूस हो सकती है. 

उत्तर प्रदेश में मौसम

उत्तर प्रदेश के कई जिलों खासतौर पर पश्चिमी और मध्य यूपी में बारिश के आसार देखने को मिल रहे हैं. कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ गरज और चमक भी देखने को मिल रही है. किसानों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. लेकिन फसल कटाई चल रही है, वहां सावधानी बरतने की जरूरत है.

बिहार में बदला मौसम

बिहार में भी मौसम का रुख बदला हुआ है. पटना समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. हल्की बारिश के साथ तेज हवा आज तापमान में गिरावट लेकर आएगी. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है. 

Related Post

Kal ka Rashifal 23 March 2026: किन राशि के लोगों को होगा व्यापार में फायदा, किन्हें बरतनी होगी सावधानी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

राजस्थान में मौसम का हाल

राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. जयपुर, कोटा और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के संकेत हैं. हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्से अभी भी शुष्क बने रह सकते हैं.

गोवा से छोटा लेकिन कमाई के मामले में ये देश मचा रहा तहलका, हर इंसान की आमदनी कर देती दंग

इन राज्यों में होगी बारिश

आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है. कई जगहों पर तेज हवा, गरज-चमक और हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है.

Preeti Rajput

Recent Posts

दिल्ली रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में सेंध! कैमरों का एक्सेस पहुंचा पाकिस्तान; जासूसी कांड से हड़कंप

Espionage Case: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ हो चुका है. इस…

March 24, 2026