Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा हो गया है. जहां दिल्ली से लेकर एनसीआर तक झमाझम बारिश हो रही है वहीं यूपी और एमपी में गर्मी का तांडव जारी है. बता दें कि आज यानी, 23 मार्च, 2026 को उत्तरी भारत में मौसम मिला-जुला रहने की उम्मीद जताई जा रही है. इतना ही नहीं बल्कि दिल्ली-NCR के ऊपर हल्के बादल छाए रहेंगे, और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. चलिए जान लेते हैं आज अन्य राज्यों का क्या हाल रहने वाला है.
जानें अपने शहर का हाल
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है. कई इलाकों में बूंदाबांदी है यो कई इलाकों में बारिश की बौछारे पड़ रही हैं. जिसकी वजह से दिल्ली के तापमान में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला आज यूँ ही जारी रहने की उम्मीद है.
यूपी का मौसम
वहीं, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहेगा. कुल मिलाकर, मौसम के लिहाज़ से यह दिन आरामदायक रहने वाला है, हालांकि संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में गर्मी तेज़ी से बढ़ेगी.
MP का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश के शहरों , जैसे भोपाल, इंदौर और उज्जैन में तापमान बढ़कर 33°C से 34°C के बीच पहुँच सकता है. जी हाँ कहीं न कहीं मध्य प्रदेश में मौसम गर्म रह रहा है. तेज धूप ने लोगों को परेशान किया हुआ है.
Nandigram Ram Temple Statue Damage: भाजपा के गढ़ में किसने किया राम की मूर्ति का सिर कलम? मचा हड़कंप
गुरुग्राम का मौसम
वहीं अगर बात करें गुरुग्राम की तो गुरुग्राम में तापमान अपेक्षाकृत कम, यानी 27°C रहेगा, और साथ में हल्के बादल भी छाए रहेंगे, वहीं उम्मीद है कि आने वाले दिनों में गुरुग्राम का मौसम बदल सकता है और बारिश होने की उम्मीद भी है.
इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगी है. सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना बना रहता है, लेकिन दोपहर में सूरज की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है. आने वाले दिनों में गर्मी का असर और भी ज़्यादा तेज़ होने की उम्मीद है.

