Categories: देश

जो दिल्ली को बनाने जा रहीं ‘5 स्टार स्टेट’, आखिर कैसा है उनका रहन-सहन? राजधानी की कमान संभालने वाली CM Rekha की नेटवर्थ जान उड़ेंगे होश

CM Rekha Gupta: आज दिल्ली से लेकर हरियाणा तक जश्न का माहौल है। ऐसा इसलिए क्यूंकि आज दिल्ली की मुख्यमंत्री CM रेखा गुप्ता का जन्मदिन है। ये एक ऐसी मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने दिल्ली में आते ही यहाँ के विकास को लेकर कदम उठाने शुरू कर दिए।

Published by Heena Khan

CM Rekha Gupta: आज दिल्ली से लेकर हरियाणा तक जश्न का माहौल है। ऐसा इसलिए क्यूंकि आज दिल्ली की मुख्यमंत्री CM रेखा गुप्ता का जन्मदिन है। ये एक ऐसी मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने दिल्ली में आते ही यहाँ के विकास को लेकर कदम उठाने शुरू कर दिए। वहीँ आपको बता दें रेखा गुप्ता पहली बार भाजपा विधायक बनी हैं और शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वहीँ अगर बात की जाए कि रेखा गुप्ता कितनी अमीर हैं? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि,  चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 5.3 करोड़ रुपये है। वहीँ CM रकेहा गुप्ता की देनदारियाँ 48,44,685 रुपये हसि, उनके पति मनीष गुप्ता की देनदारियाँ 70,39,035 रुपये और ‘एचयूएफ’ की देनदारियाँ 1,50,000 रुपये हैं। कुल मिलाकर यह राशि लगभग 1.2 करोड़ रुपये है।

जानिए इनकी संपत्ति

वहीँ माई नेता के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आईटीआर में दिखाई गई गुप्ता की कुल आय लगभग 7 लाख थी। 2022-23 में यह 4,87,850 रुपये और 2021-22 में 6,51,771 रुपये थी। हलफनामे के अनुसार, गुप्ता की अचल संपत्ति में 87.63 लाख रुपये की संपत्ति और 2.3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्ति शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, गुप्ता और उनके पति दोनों के पास 60 लाख के आसपास का जीवन बीमा पॉलिसी है। उनके पास गुप्ता के पति के नाम से पंजीकृत एक कार भी है। रोहिणी में उनके पास 30 लाख रुपये का एक घर भी है।

Related Post

अदाकाराओं की खूबसूरती का राज Kanji Rice! किसी अमृत से कम नहीं ये बासी चावल, खाते ही चढ़ेगा ऐसा रंग-रूप… देखने वाले देखते रह जाएंगे

आज है जन्मदिन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आज जन्मदिन है, जिसके लिए उनके पैतृक गाँव नंदगढ़ में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है। गाँव में उनके स्वागत की व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। उनके पैतृक घर को खूबसूरती से सजाया गया है और जनसभा का आयोजन गाँव के छह एकड़ में फैले स्टेडियम में किया जाएगा। मौसम को ध्यान में रखते हुए चार एकड़ में वाटरप्रूफ टेंट भी लगाए गए हैं।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Viral Video: सावधान! आइसक्रीम के डिब्बे के तले छुपा था जहरीला राज, देखते ही चीख पड़ी महिला

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें आइसक्रीम…

March 23, 2026

क्या 2 साल में घने अंधेरे में डूब जाएगी धरती? सैटेलाइट्स पर AI हमले की चेतावनी! वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Satellite Apocalypse Warning: अंतरिक्ष से एक ऐसी चेतावनी आई है, जिसने पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों…

March 23, 2026

Morning Routine: सुबह के पहले 2 घंटे बदल सकते हैं आपकी ज़िंदगी! बस उठते ही फॉलो करें ये टिप्स

Morning Routine: सुबह का समय दिन का सबसे ज़रूरी हिस्सा होता है. आपकी आदतें, जिनमें…

March 23, 2026