Categories: देश

Ahmedabad Plane Crash: सामने आई Ahmedabad Plane Crash हादसे की असली वजह, ऐसे चली गई थी 260 लोगों की जान, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद पूरा देश सदमे में था और हर कोई ये बात जानने को बेताब था की आखिर कैसे ये हादसा हुआ। वहीँ अब विमान दुर्घटना जाँच ब्यूरो (AAIB) ने 12 जून को अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान बोइंग ड्रीमलाइनर B-787-8 पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी है और इस बात का खुलासा कर दिया है

Published by Heena Khan

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद पूरा देश सदमे में था और हर कोई ये बात जानने को बेताब था की आखिर कैसे ये हादसा हुआ। वहीँ अब विमान दुर्घटना जाँच ब्यूरो (AAIB) ने 12 जून को अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान बोइंग ड्रीमलाइनर B-787-8 पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी है और इस बात का खुलासा कर दिया है कि आखिर कैसे विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस दौरान रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण विमान के दोनों इंजनों में फ्यूल की सप्लाई का रुक जाना था। वहीँ, टीम अभी भी इस हादसे को लेकर जांच कर रही है और साक्ष्य  जुटाने का प्रयास कर रही है। इसलिए, अंतिम निष्कर्ष अभी तक सामने नहीं आया है।

ऐसे चली गई 260 लोगों की जान

आपकी जानकारी के लिए बता दें, 12 जून को एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान संख्या B-787-8 ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। वहीँ इस दौरान विमान में 230 यात्री, 10 केबिन क्रू और 2 क्रू सदस्य सवार थे। लेकिन, उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद विमान डॉक्टरों के हॉस्टल से टकरा गया। इस दुर्घटना के दौरान विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई लेकिन एक शख्स बच गया। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई।

Related Post

ये है असली वजह

विमान दुर्घटना जाँच ब्यूरो (AAIB) ने अब इस दुर्घटना पर अपनी रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप दी है। रिपोर्ट में विमान दुर्घटना के पीछे कई अहम कारण बताए गए हैं, इनमें सबसे बड़ा कारण दोनों इंजनों में ईंधन की आपूर्ति रुकना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान के दोनों इंजनों का ईंधन कटऑफ स्विच ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ में बदल गया। इस वजह से विमान के इंजन बंद हो गए। इसके अलावा, कॉकपिट में पायलटों के बीच हुए संवाद के विश्लेषण से भी पता चला है कि ईंधन कटऑफ किसी ने जानबूझकर नहीं किया था।

14 तारीख को महाराष्ट्र बंद का ऐलान! टैक्स बढ़ाने पर सरकार पर भड़के होटल-रेस्टोरेंट के मालिकों ने जताया गुस्सा, जानें क्या होगा असर?

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026