Categories: देश

श्मशान घाट के गेट पर खुल गई मुर्दे की आंखें, फिर 3 घंटे तक जो हुआ…सुनकर कांप जाएगी रूह

Yamunanagar: हरियाणा के यमुनानगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है, यहाँ उस समय हंगामा मच गया जब एक शख्स की आँखें मरने के बाद अचानक खुल गईं। दरअसल, शेर सिंह को श्मशान ले जाने की पूरी तैयारी हो चुकी थी।

Published by Heena Khan

Yamunanagar: हरियाणा के यमुनानगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है, यहाँ उस समय हंगामा मच गया जब एक शख्स की आँखें मरने के बाद अचानक खुल गईं। दरअसल, शेर सिंह को श्मशान ले जाने की पूरी तैयारी हो चुकी थी। इस दौरान अर्थी भी सज चुकी थी और चिता के लिए लकड़ियाँ भी श्मशान पहुँच चुकी थीं। लेकिन एक दम से शेर सिंह की आँखें खुल गईं। जिसके बाद शेर को फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ तीन घंटे बाद शेर सिंह की फिर से मौत हो गई।

मरने के बाद शख्स हुआ ज़िंदा

आपकी जानकारी के लिए बता दें, यमुनानगर के कोट माजरी में 75 साल के शेर सिंह को नई ज़िंदगी मिली। लेकिन कुछ ही घंटो बाद उनकी दुबारा मृत्यु हो गई।  शेर सिंह को यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत देखकर डॉक्टरों ने कहा कि वो कुछ ही पलों के मेहमान हैं। डॉक्टरों ने परिवार से कहा कि उन्हें घर ले जाएं और उनकी यथासंभव सेवा करें। परिवार वाले शेर सिंह को अस्पताल से घर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दौरान जब डॉक्टर ने जाँच की तो उन्होंने भी उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शेर सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई। घर पर ही अर्थी तैयार की गई। कफ़न मँगवाया गया। यहाँ तक कि शेर सिंह की चिता जलाने के लिए लकड़ियाँ भी श्मशान घाट भेज दी गईं।

Related Post

UP Weather Today: सिर पर तांडव करेंगे बादल, UP के इन जिलों में जमकर बरसाएंगे कहर, IMD ने जारी किया तेज बारिश का अलर्ट

उठ खड़ा हुआ मुर्दा

इस दौरान शेर सिंह का शव घर लाया गया। लेकिन जब उसे श्मशान ले जाने की तैयारी की जा रही थी तो कफ़न लपेटते समय शेर सिंह की आंखें खुल गईं, जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। इस दौरान शेर सिंह की सांसें भी चलने लगीं। परिजन तुरंत शेर सिंह को दूसरे डॉक्टर के पास ले गए। जहाँ पर डॉक्टरों ने जांच के बाद शेर सिंह को अस्पताल में भर्ती कर लिया था। शेर सिंह का इलाज शुरू किया गया। लेकिन 3 घंटे बाद अचानक शेर सिंह की सांसें फिर थम गईं। 

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

West Bengal Election: 182 सीटों पर किस्मत आजमाएगा ओवैसी-कबीर गठबंधन, बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल!

West Bengal Assembly Election: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस बात की घोषणा की है…

March 23, 2026

Lakshmi Panchami 2026: लक्ष्मी पंचमी के दिन कर लें इस मंत्र का जाप, घर में कभी नहीं होगी इस चीज की कमी

Lakshmi Panchami 2026: आज 23 मार्च को लक्ष्मी पंचमी है. आज के दिन लोग अपना…

March 23, 2026