Categories: देश

तेलंगाना में बड़ा हादसा, केमिकल्स फैक्ट्री में भीषण विस्फोट में 8 मजदूरों की मौत, तबाही की वीडियो देख फट जाएगा कलेजा

मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम तेजी से चल रहा है। 108 एंबुलेंस और चिकित्साकर्मी भी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए टोनचेरू के अस्पताल में ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को हैदराबाद रेफर कर दिया गया है।

Published by Divyanshi Singh

Telangana sangaredi chemical plant explosion:तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशा मेलाराम औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भयानक हादसा हुआ। यहां स्थित सीगाची केमिकल्स फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। फैक्ट्री के रिएक्टर में विस्फोट हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और फैक्ट्री के आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। मजदूर डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट के कारण कई मजदूर 100 मीटर दूर तक गिरे। यह हादसा आज सुबह करीब 9 बजे हुआ।”

फैक्ट्री की इमारत ढही

मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम तेजी से चल रहा है। 108 एंबुलेंस और चिकित्साकर्मी भी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए टोनचेरू के अस्पताल में ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को हैदराबाद रेफर कर दिया गया है।

हादसे के बाद फैक्ट्री की इमारत ढह गई। आशंका है कि मलबे में मजदूर फंसे हुए हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में 10 मजदूर जिंदा जल गए हैं, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री और आसपास के इलाके को खाली कराना शुरू कर दिया है।”

Related Post

फैक्ट्री में काम करते हैं 100 से ज्यादा मजदूर

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कंपनी दवाइयों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला पाउडर तैयार करती है। यहां अलग-अलग राज्यों के 100 से ज्यादा मजदूर काम करते हैं। हादसे की खबर मिलते ही मजदूरों के परिजन फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए। प्रशासन ने लोगों को मौके से दूर रहने की सलाह दी है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने बनाया मास्टर प्लान, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Silver Rate Today: सोमवार को किसे लगा झटका, बढ़े या फिर घटे चांदी के दाम? नोट करें शहरों के रेट्स

वैश्विक स्तर पर आए बदलावे के चलते चांदी की कीमतों पर भी दबाव देखने को…

March 23, 2026

Pakistan Spy: आतंकवादी नहीं बन सकते वो जिन्हे नहीं आता ये काम? खुद जैश-ए-मोहम्मद ने दिया जिहादियों को फरमान

Pakistani Terrorist: पाकिस्तान न पहले कभी अपने नापाक इरादों से बाज आया है और न…

March 23, 2026

RBSE Board Result 2026: आज आने वाला है RBSE क्लास 10 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक जानें तरीका

Rajasthan (RBSE) Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज क्ला 10 का रिजल्ट…

March 23, 2026

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में आज कैब मिलना मुश्किल, हड़ताल पर उतरे ड्राइवर्, जानें क्या है वजह?

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में कैब ड्राइवरों ने आज हड़ताल रखी है. आखिर इसकी क्या…

March 23, 2026