Categories: देश

Om Birla ने किया जलभराव वाले इलाकों का दौरा, ट्रैक्टर पर सवार होकर लिया जायजा, दिल जीत लेगा Video

इस दौरान बिरला ने राज्य के मुख्य सचिव डीबी गुप्ता से भी फोन पर बात कर राहत कार्यों की समीक्षा की। साथ ही, बिरला ने मुख्य सचिव से लोगों की मदद के लिए तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Published by Ashish Rai

Om Birla On Tractor: रामगंज मंडी में देर रात से हो रही लगातार बारिश से शहर और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। बिरला ने अधिकारियों के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर जलमग्न बस्तियों और कॉलोनियों का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से बातचीत भी की। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष बिरला के साथ लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल और कोटा ग्रामीण एसपी राजन दुष्यंत भी ट्रैक्टर पर सवार थे। उन्होंने नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर पर भी चिंता जताई है।

क्या कल जारी होगी PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त? इस बार अकाउंट में आएंगे इतने पैसे

अधिकारियों के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर जलमग्न क्षेत्र का जायजा लिया

जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल और ग्रामीण एसपी राजन दुष्यंत ने बिरला को बाढ़ की मौजूदा स्थिति और उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इस दौरान बिरला ने राज्य के मुख्य सचिव डीबी गुप्ता से भी फोन पर बात कर राहत कार्यों की समीक्षा की। साथ ही, बिरला ने मुख्य सचिव से लोगों की मदद के लिए तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Related Post

ओम बिरला ने दिए ये निर्देश

साथ ही, बिरला ने मीडिया को बताया कि उन्होंने क्षेत्र का दौरा किया है और संभागीय आयुक्त और मुख्य सचिव को बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने और उन्हें तुरंत पर्याप्त भोजन व चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, प्रशासन को पानी निकालने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बाढ़ जैसे हालात न बनें।

पिस्टल लहराते हॉस्पिटल के कमरे में घुसे, गोली मार आराम से निकले बाहर, घटना का Video देख खूंखार अपराधी भी हैरान

Ashish Rai

Recent Posts

West Bengal Election: 182 सीटों पर किस्मत आजमाएगा ओवैसी-कबीर गठबंधन, बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल!

West Bengal Assembly Election: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस बात की घोषणा की है…

March 23, 2026

Lakshmi Panchami 2026: लक्ष्मी पंचमी के दिन कर लें इस मंत्र का जाप, घर में कभी नहीं होगी इस चीज की कमी

Lakshmi Panchami 2026: आज 23 मार्च को लक्ष्मी पंचमी है. आज के दिन लोग अपना…

March 23, 2026