Categories: देश

पूर्व CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर की कोर्ट में चप्पल से पिटाई, लगाते रहे ‘सनातन धर्म की जय’ का नारा

Rakesh Kishore Advocate News: पूर्व CJI बी.आर. गवई पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर के साथ कड़कड़डूमा कोर्ट में मारपीट हुई है. एक शख्स ने उन्हें चप्पल से मारने की कोशिश की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

Published by Hasnain Alam

Rakesh Kishore Advocate: पूर्व CJI बी.आर. गवई पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर के साथ कड़कड़डूमा कोर्ट में मारपीट का मामला सामने आया है. ये घटना कोर्ट परिसर के भीतर हुई. सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है.

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक शख्स राकेश किशोर को चप्पल से मारने की कोशिश कर रहा है. वहीं इसके जवाब में राकेश किशोर भी अपना हाथ चला रहे हैं. साथ ही शख्स को गाली भी दे रहे हैं. इस दौरान कई लोग उन्हें बचाने का भी प्रयास कर रहे हैं.

वीडियो में दिख रहा है कि राकेश किशोर इस दौरान ‘सनातन धर्म’ की जय हो को नारा भी लगा रहे हैं. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि राकेश किशोर पर चप्पल चलाने वाला शख्स कौन है. फिलहाल सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है.

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में बीते 8 अक्टूबर को राकेश किशोर ने पूर्व CJI बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की थी. हालांकि, कोर्टरूम में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वक्त रहते पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था. वहीं बाद में राकेश किशोर ने अपनी इस हरकत पर कहा था कि इसका उन्हें कोई पछतावा नहीं है.

Related Post

कौन हैं राकेश किशोर?

राकेश किशोर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के रजिस्टर्ड सदस्य हैं और दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहते हैं. उन्होंने 2009 में दिल्ली बार काउंसिल में नामांकन कराया था.

क्या था पूर्व CJI पर जूता फेंकने का कारण?

दरअसल, मध्य प्रदेश के खजुराहो परिसर में क्षतिग्रस्त विष्णु प्रतिमा की पुनर्स्थापना से जुड़ी याचिका के सिलसिले में हुई थी. 16 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने खजुराहो के जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की सात फुट ऊंची मूर्ति के पुनर्निर्माण और पुनः स्थापना के लिए याचिका खारिज कर दी थी. कोर्ट ने इसे प्रचार हित याचिका करार दिया.

चीफ जस्टिस गवई ने कहा था- “यह पूरी तरह से प्रचार हित याचिका है. जाइए और स्वयं भगवान से कुछ करने के लिए कहिए. यदि आप भगवान विष्णु के प्रबल भक्त हैं तो प्रार्थना कीजिए और थोड़ा ध्यान भी कीजिए.” इसी टिप्पणी को लेकर राकेश किशोर नाराज थे और जूता फेंक दिया था. हालांकि, पूर्व CJI ने किशोर को चेतावनी देकर छोड़ने के लिए कहा था.

Hasnain Alam
Published by Hasnain Alam

Recent Posts

Khamenei Death: खामेनेई की मौत के बाद क्या ईरान में मनाई जाएगी ईद? या पसरा रहेगा मातम

Eid Celebration in Iran: ईरान-इजराइल में चल रही जंग के दौरान ईरान का बड़ा नुक्सान…

March 11, 2026

Aaj Ka Mausam: किन राज्यों में चलेगी ‘लू’, कहां होगी झमाझम बारिश? जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Today Weather: ठंड अब पूरी तरह अलविदा कह चुकी है. अब लगातार तापमान बढ़ रहा…

March 11, 2026

Delhi Crime: आनंद विहार की झाड़ियों में मिला लापता यूट्यूबर का शव, 7 मार्च से गायब था आकाश

Delhi Crime News: यूट्यूबर आकाश का शव सोमवार, 9 मार्च को बरामद किया गया था.…

March 10, 2026

कौन है राहुल भाटिया? CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद संभाली इंडिगो की कमान; करोड़ों की है दौलत!

Who is Rahul Bhatia: CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद राहुल भाटिया नए CEO…

March 10, 2026

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले देखें ‘धुरंधर 2’, धड़ल्ले से बिक रहीं टिकट; जानें कहां देख सकते हैं फिल्म?

Dhurandhar 2: धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.…

March 10, 2026