Categories: देश

Rajasthan Bhiwadi Factory Fire: राजस्थान के भिवाड़ी में लगी दर्दनाक आग, केमिकल फैक्ट्री में जिंदा जले 8 मजदूर, 1 अब भी अंदर..!

Bhiwadi Fire Update: भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई है. कर्नाटक में टैंक विस्फोट से 2 की जान गई. हालिया औद्योगिक हादसों ने फैक्ट्री सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए.

Published by sanskritij jaipuria

Rajasthan Bhiwadi Factory Fire: राजस्थान के भिवाड़ी में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस हादसे में कम से कम सात मजदूरों के जिंदा जलने की खबर है. घटना खुशखेड़ा–करौली इंडस्ट्रियल एरिया में हुई. अधिकारियों के अनुसार, आग की सूचना पुलिस को नियमित गश्त के दौरान मिली. इसके बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया. अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुमिता मिश्रा ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर कुल नौ लोग फंसे हुए थे. अब तक सात शव बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि दो लोगों को निकालने की कोशिश जारी है.

कर्नाटक में टैंक फटने से दो मजदूरों की मौत

इससे एक दिन पहले रविवार को कर्नाटक के बसरालु इलाके में एक निजी फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ. यहां केमिकल स्टोरेज टैंक में धमाका हो गया, जिसमें बिहार के दो प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई.

धमाका सुबह करीब 9:40 बजे हुआ. बताया गया कि मजदूर टैंक को हटाने का काम कर रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया. पुलिस अधिकारी के. मुरलीधर ने बताया कि धमाके का असर इतना तेज था कि दो मजदूरों की तुरंत जान चली गई.

चार मजदूर गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में चार अन्य मजदूर खासिम, रवि, महंतश और राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी की उम्र 24 से 32 साल के बीच बताई गई है. घायलों को इलाज के लिए Mandya Institute of Medical Sciences में भर्ती कराया गया है.

Related Post

छत्तीसगढ़ में भी हुआ था बड़ा विस्फोट

पिछले महीने छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार–भाटापारा जिले में एक स्टील प्लांट में बड़ा धमाका हुआ था. इस घटना में कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हुए थे.

धमाका प्लांट के डस्ट सेटलिंग चैंबर में हुआ था. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घटना की जांच के निर्देश दिए थे और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की बात कही थी.

लगातार बढ़ रहे इंडस्ट्रियल हादसे

हाल के दिनों में अलग-अलग राज्यों में फैक्ट्रियों में आग और विस्फोट की घटनाएं सामने आई हैं. इन घटनाओं ने फैक्ट्री सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन की ओर से हर मामले में जांच की बात कही जा रही है, लेकिन मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

मामूली दांत दर्द बना जानलेवा, डेंटिस्ट के पास पहुंचा मरीज; काटने पड़ गए दोनों हाथ पैर!

Septic shock after dental visit: अस्पताल में जांच के बाद पता चला कि डेवन सेप्टिक…

April 2, 2026

कौन हैं शिवांग कुमार? SRH के इस स्पिनर ने मचाई सनसनी; जानें क्या है इसकी कहानी?

Shivang Kumar debut for srh: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी बेहतरीन स्काउटिंग के लिए जानी…

April 2, 2026

Ramayan teaser: रामायण टीज़र पर बदला ‘सीता’ का नजरिया! दीपिका चिखलिया ने की तारीफ, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

Ramayan teaser: रामायण के नए टीज़र ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया…

April 2, 2026

LJP में सुलह के संकेत, चिराग पासवान को मिला चाचा पारस का साथ! CM फैस को लेकर दिया बड़ा बयान

Lok Janshakti Party News: हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान ने अपने…

April 2, 2026

Indian Bridal Look: अमेरिकी महिला का भारतीय दुल्हन लुक वायरल,  सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की  तारीफ

American Women Indian Bridal Look: अमेरिकी महिला के भारतीय दुल्हन लुक वाले वायरल वीडियो ने…

April 2, 2026

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं? RBI के ये नियम नहीं माने तो लगेगा भारी जुर्माना

Credit Card Rules: क्रेडिट कार्ड का सही उपयोग रोजमर्रा के खर्चों में किया जा सकता…

April 2, 2026