Categories: देश

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर भी राहुल गांधी को सूझी राजनीति, लड़ाई लड़ने की करने लगे बात, पोस्ट देख दंग रह गए लोग

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।

Published by Divyanshi Singh

Akhilesh Yadav Birthday:समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का आज 52वां जन्मदिन है। सपा मुखिया के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें बधाई देने का सिलसिला भी जारी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।

राहुल गांधी ने दी बधाई

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘PDA की बुलंद आवाज़ अखिलेश यादव भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई! आप स्वस्थ रहें, खुश रहें  हम इस न्याय और बराबरी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हैं।

सीएम योगी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई! अखिलेश यादव ने भी सीएम योगी की बधाई स्वीकार की और जवाब में आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद लिखकर सीएम योगी का आभार जताया।

यूपी के मुख्यमंत्री के अलावा राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’ उन्होंने आगे लिखा कि भगवान श्री राम, भगवान कृष्ण और देवों के देव महादेव के आशीर्वाद से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे और आप दीर्घायु हों।’

Related Post

पूर्व सीएम मायावती ने अखिलेश को दी बधाई

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी सपा प्रमुख अखिलेश को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया एक्स, समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में सांसद श्री अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और उनके सुखद और दीर्घायु जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज, उत्तर प्रदेश से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई! आप हमेशा स्वस्थ रहें, आप दीर्घायु हों! शुभकामनाएँ!’

सपा प्रमुख के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वे पार्टी कार्यालयों पर ढोल नगाड़ों के साथ सपा सुप्रीमो का जन्मदिन मना रहे हैं।

BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम तय, PM Modi और आरएसएस प्रमुख के बीच बातचीत में हुआ फैसला

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Today Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026