Raghav Chadha News: राघव चड्ढा ने AAP को एक बार फिर से तीखे तेवर दिखाए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एख्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘आप के मेरे उन साथियों के लिए, जिन्हें यह कहते हुए वीडियो जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा कि राघव चड्ढा संसद में पंजाब के मुद्दों को उठाने में विफल रहे, यहां एक छोटा सा ट्रेलर है… तस्वीर अभी बाकी है.’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘पंजाब मेरे लिए सिर्फ चर्चा का विषय नहीं है. यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है.’
पंजाब के नेताओं ने उठाए सवाल
दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेताओं वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और पंजाब में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने राघव चड्ढा पर कई तरह के सवाल उठाए हैं. इन सभी का कहना है कि राघव राज्यसभा मेंबर होने के नाते संसद में पंजाब के जरूरी मुद्दे नहीं उठा पाए हैं. पंजाब के विधायकों ने राघव को पंजाब के मुद्दे उठाने के लिए चुना था. ताकी वह नेशनल लेवल पर राज्य की चिंताओं को मजबूती से उठा सकें. लेकिन उन्होंने पंजाब से जुड़े मुद्दों को संसद में नहीं उठाया.
राघव का धुरंधर अवतार
बीते दिन राघव ने एक वीडियो जारी कर अपना धुरंधर अवतार भी दिखाया था. उन्होंने कहा था कि मैं घायल हूं, इसलिए घातक हूं. हर झूठ का खुलासा होगा. मेरे खिलाफ एक सुनियोजित तरीके से अभियान चलाया गया है. मैं बोलना नहीं चाहता था. लेकिन चुप रहता तो बार-बार झूठ दोहराए जानें से वह झूठ भी सच लगता. अब वक्त आ गया है.
राज्यसभा से हटाए गए राघव चड्ढा
राघव चड्ढा ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बाद से राघव ने तीखे तेवर अपनाए हैं. पार्टी के राज्यसभा सचिवालय को लेटर लिखकर राघव को पार्टी से हटाने के लिए कहा और उनकी जगह पंजाब से सांसद अशोक मित्तल को उपनेता बनाने का फैसला किया था. राघव इसी फैसले के कारण पार्टी से नाराज चल रहे हैं.

