Categories: देश

Kisan Yojana: आज किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये, जानिए PM Modi कितने बजे जारी करेंगे सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त?

Kisan Yojana: बस कुछ पल और अब किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है। ऐसा इसलिए क्यूंकि पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आज जारी हो जाएगी। जी हाँ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर देंगे।

Published by Heena Khan

Kisan Yojana: बस कुछ पल और अब किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है। ऐसा इसलिए क्यूंकि पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आज जारी हो जाएगी। जी हाँ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर देंगे। सिर्फ यही नहीं इस दौरान देशभर के 9.7 करोड़ किसानों के खातों में 2000 रुपये पहुँच जाएँगे। 

जानिए कितने बजे जारी होगी किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का पैसा 2 अगस्त को किसानों के खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें आज सुबह पीएम मोदी का कार्यक्रम वाराणसी में 11 बजे शुरू होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी अलग अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त भी जारी कर देंगे।

Related Post

सड़क पर आ जाएंगे सपाई! छीनी जाएगी करोड़ों की कोठी, मुलायम सिंह के आलीशान बंगले पर राज नहीं कर पाएंगे Akhilesh Yadav

सिर्फ इन किसानों का होगा लाभ

जानने योग्य बात ये है कि, पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलेगा जिनकी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर सही और अपडेट होगी। साफ तौर पर इसका मतलब है कि, ई-केवाईसी, बैंक डिटेल और जमीन के कागजात अपडेट होने चाहिए। ऐसे में किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर लाभार्थी सूची  में अपना नाम और बाकी सारी चीजें चेक कर सकते हैं।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026