Categories: देश

PM Kisan 22th Installment eligibility rules: इस बार नहीं आएंगे इन किसानों के खाते में पैसे, झट से चेक कर लें अपना नाम..!

PM Kisan Yojana 22th Installment Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त फरवरी के अंत तक आने की संभावना है। e-KYC, आधार लिंक और सही बैंक विवरण न होने पर किस्त रुक सकती है. किसान अपना स्टेटस ऑनलाइन जांच सकते हैं.

Published by sanskritij jaipuria

PM Kisan 22th Installment eligibility rules: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक अहम योजना है, जिसके जरिए किसानों को सीधी आर्थिक मदद दी जाती है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं. ये रकम तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. नए साल की शुरुआत के साथ ही किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इससे पहले यह जानना जरूरी है कि कहीं किसी जरूरी कारण से आपकी किस्त अटक तो नहीं सकती.

सरकार ने साफ किया है कि अगर कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं हैं, तो किस्त का पैसा खाते में नहीं आएगा. कई बार छोटी-सी गलती की वजह से भी भुगतान रुक जाता है.

इन किसानों को नहीं मिलेगी 22वीं किस्त

 जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराई है
 जिनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है
 जिनके भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी है
 जो किसान इनकम टैक्स भरते हैं
 जिनके बैंक खाते का नंबर या IFSC कोड गलत है

अगर आप इनमें से किसी भी कैटेगरी में आते हैं, तो आपकी किस्त रोकी जा सकती है.

अपना बेनिफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको 22वीं किस्त मिलेगी या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स अपनाएं:

Related Post

 सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
 चाहें तो योजना का मोबाइल ऐप भी इस्तेमाल कर सकते हैं
 वेबसाइट पर “Know Your Status” ऑप्शन पर क्लिक करें
 अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
 अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो “Know Your Registration Number” पर क्लिक करके उसे पता कर सकते हैं
 कैप्चा कोड भरकर “Get Details” पर क्लिक करें

इसके बाद आपकी स्क्रीन पर पूरा स्टेटस दिखाई देगा.

22वीं किस्त कब आएगी

पीएम किसान योजना की किस्त साल में तीन बार दी जाती है. साल की शुरुआत को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी महीने के अंत तक किसानों के खाते में आ सकती है. हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.

अगर आप चाहते हैं कि 22वीं किस्त समय पर आपके खाते में आए, तो e-KYC, आधार लिंकिंग और बैंक डिटेल्स जरूर जांच लें. समय रहते गलती सुधारने से आपका पैसा अटकने से बच सकता है.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026