Categories: देश

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, जानें नामांकन प्रक्रिया और अंतिम तारीख

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन और सिफारिश की प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. इच्छुक व्यक्ति 31 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन या सिफारिश भेज सकते हैं.

Published by Ranjana Sharma

Padma Awards 2027 : देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिश की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सरकार ने जानकारी दी है कि पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन 15 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं. इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है. सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है. इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं इस तय समयसीमा के भीतर अपने नामांकन कर सकते हैं.

ऑनलाइन होंगे आवेदन

पद्म पुरस्कारों के लिए सभी नामांकन और सिफारिशें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (Rashtriya Puraskar Portal) के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी. इसके लिए https://awards.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. ऑफलाइन या अन्य किसी माध्यम से भेजे गए प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाएंगे. सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक योग्य और प्रेरणादायक व्यक्तियों के नाम इस पोर्टल के माध्यम से भेजें, ताकि उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल सके.

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल

पद्म पुरस्कार देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में गिने जाते हैं. इनकी शुरुआत 1954 में की गई थी. पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं-पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री.ये पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिए जाते हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट और असाधारण योगदान दिया हो. यह सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को दिया जाता है.

Related Post

इनको मिलता है सम्मान

पद्म पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं. इनमें कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक जीवन, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं. इन पुरस्कारों के लिए किसी भी व्यक्ति को उसकी जाति, पेशे, पद या लिंग के आधार पर अलग नहीं किया जाता. हालांकि सरकारी कर्मचारी और सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) में काम करने वाले अधिकारियों को आमतौर पर इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं माना जाता, जबकि डॉक्टर और वैज्ञानिक इस नियम के अपवाद हैं.

नामांकन के साथ पूरी जानकारी देना जरूरी

पद्म पुरस्कार के लिए भेजे जाने वाले नामांकन में उस व्यक्ति के कार्य, उपलब्धियों और समाज के लिए किए गए योगदान का विस्तृत विवरण देना आवश्यक होता है. यह जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप के अनुसार भरनी होती है.
पद्म पुरस्कार से जुड़ी विस्तृत जानकारी और नियम गृह मंत्रालय की वेबसाइट और पद्म अवॉर्ड्स पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं, जहां से इच्छुक लोग प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी ले सकते हैं.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Anushka Shetty marriage: प्रभास को छोड़, किससे शादी कर रही हैं अनुष्का शेट्टी? जानें कौन है ‘देवसेना’ के होने वाले दूल्हे राजा

Anushka Shetty marriage: दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी एक बार फिर चर्चा…

March 15, 2026

Assam Election Date 2026: 9 अप्रैल को वोटिंग, इस तारीख तक आएंगे नतीजे; यहां जानें पूरी टाइमलाइन

Assam election voting date 2026: वर्तमान में असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में…

March 15, 2026