Categories: देश

Oleev Active के नाम पर बेचा जा रहा है Low क्वालिटी तेल, अभी हो जाएं सतर्क Label नहीं असलियत जानें

Oleev Active oil Scam : कई तेल Olive नाम से बिकते हैं लेकिन असल में वे मिलावटी तेल होते हैं जिनमें सिर्फ 20% बकेार क्वालिटी वाला पॉमेस ऑलिव ऑयल होता है. खरीदते समय लेबल ध्यान से पढ़ें और सतर्क रहें.

Published by sanskritij jaipuria

Oleev Active Oil Scam : आज-कल लोग क्वालिटी असलियत नहीं सिर्फ नाम पर समान खरीदते हैं.  हममें से ज्यादातर लोग जब बाजार में ग्रीन कलर वाले पैक में Oleev Active जैसा नाम देखते हैं, तो हमें तुरंत लगता है कि ये ओलिव ऑयल (जैतून का तेल) होगा यानी एक सेहतमंद और महंगा तेल. लेकिन जरा ध्यान से देखें, तो नीचे छोटे अक्षरों में लिखा होता है Multi Source Edible Oil. यही वो जगह है जहां से सच्चाई सामने आने लगती है.

सच्चाई – सिर्फ 20% ओलिव ऑयल

इस तेल में 80 प्रतिशत Rice Bran Oil (चोकर का तेल) और सिर्फ 20 प्रतिशत Olive Oil होता है. यानी ये शुद्ध जैतून का तेल नहीं है, बल्कि दो अलग-अलग तेलों का मिश्रण है और हैरानी की बात ये है कि जो 20 प्रतिशत ओलिव ऑयल इसमें है, वो भी Pomace Olive Oil है. ये जैतून तेल की सबसे बेकार क्वालिटी वाला तेल माना जाता है. 

Oleev Active Oil Packaging : पैकेजिंग और भ्रम

पैकिंग का रंग हरा, नाम में Olive शब्द और नीचे लिखा With the goodness of olive oil ये सब देखकर कोई भी आम व्यक्ति धोखा खा सकता है. देखने में ये पूरी तरह Olive Oil जैसा लगता है, लेकिन असल में ये एक मिलावटी तेल है. कई परिवारों ने इसे ये सोचकर खरीदा कि वे शुद्ध ओलिव ऑयल इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि सच्चाई कुछ और ही निकली.

A post shared by Deepak Thakran (@deepakthakranfitness)

ऐसी मार्केटिंग क्यों चलती है?

दुर्भाग्य से भारत में खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग और विज्ञापन से जुड़ी जागरूकता कम है. कंपनियां इस कमी का फायदा उठाकर ऐसे शब्द और रंग चुनती हैं, जिससे उपभोक्ता भ्रमित हो जाए. नियमों में भी कई बार इतनी ढील होती है कि मल्टी सोर्स ऑयल को ओलिव एक्टिव जैसे नाम से बेचना पूरी तरह वैध हो जाता है.
 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026