Categories: देश

Odisha Hospital Fire: ओडिशा में दर्दनाक हादसा! अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 मरीजों के मरने की आशंका

Odisha Hospital Fire: सुबह-सुबह ओडिशा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, सोमवार यानी आज तड़के सुबह ओडिशा के कटक में SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में भीषण आग लग गई. खबर है कि इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई.

Published by Heena Khan

Odisha Hospital Fire: सुबह-सुबह ओडिशा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, सोमवार यानी आज तड़के सुबह ओडिशा के कटक में SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में भीषण आग लग गई. खबर है कि इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज़्यादातर मरीज़ थे, जो ट्रॉमा केयर ICU में भर्ती थे. खबरों के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 3:00 बजे हुई, जब ट्रॉमा केयर इमरजेंसी विभाग की पहली मंज़िल पर अचानक आग लग गई. आग लगते ही अस्पताल का फायर सेफ्टी सिस्टम एक्टिवेट हो गया और अस्पताल के अग्निशमन विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी.

10 मरीजों की मौत

आग पर काबू पाने के लिए तुरंत तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के लिए अथक प्रयास किया. इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मरीज़ों के रिश्तेदार घबराकर इधर-उधर भागने लगे. हालात को देखते हुए ICU में भर्ती मरीज़ों को तुरंत सुरक्षित जगह पर शिफ़्ट कर दिया गया. गंभीर हालत वाले मरीज़ों को अस्पताल के ‘न्यू मेडिसिन ICU’ में भेज दिया गया. ऐसे में बताया जा रहा है किइस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. 

Related Post

अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री

घटना की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री मोहन माझी तुरंत अस्पताल पहुंचे और मौके पर जाकर हालात का जायज़ा लिया. उन्होंने ‘न्यू मेडिसिन बिल्डिंग’ का दौरा किया और आग से प्रभावित मरीज़ों व उनके रिश्तेदारों से मुलाकात की. स्वास्थ्य सचिव, कटक के ज़िला कलेक्टर और DCP समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इस समय मौके पर मौजूद हैं. प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चलाए जा रहे हैं. फिलहाल, आग लगने की सही वजह अभी साफ नहीं है और घटना के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतज़ार है. इस दुखद घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और अस्पताल के सुरक्षा प्रोटोकॉल पर भी सवाल उठने लगे हैं.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

michael b jordan कौन हैं, जिन्होंने फिल्म में पहली बार डबल रोल निभाकर जीता ऑस्कर अवॉर्ड

Academy Awards 2026 Michael B Jordan: माइकल बी जॉर्डन ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले छठे अश्वेत…

March 16, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से मिली पहचान

लुधियाना (पंजाब), मार्च 16: आयुर्वेद ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित…

March 16, 2026

Oscars 2026 Winner List: ट्रॉफियों की बारिश! ‘One Battle After Another’ ने जीते 6 अवॉर्ड, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

Oscars 2026 Winner List: रविवार को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में एक और ऐतिहासिक…

March 16, 2026

Oscars 2026: दिग्गज धर्मेंद्र को नहीं किया याद? Oscars के ‘In Memoriam’ पर भड़के यूजर्स

Oscars 2026: एकेडमी अवार्ड्स में 'इन मेमोरियम' (In Memoriam) सेगमेंट अक्सर समारोह के सबसे भावुक पलों…

March 16, 2026