Categories: देश

Odisha CM: ओडिशा CM मोहन चरण मांझी ने पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से की मुलाकात, स्वास्थ्य की ली जानकारी

Odisha CM: ओडिशा CM मोहन चरण मांझी ने विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से की मुलाकात, स्वास्थ्य की ली जानकारी

Published by Swarnim Suprakash

भुबनेश्वर, ओड़िशा से अक्षय महाराणा की रिपोर्ट 
Odisha CM: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने शनिवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विपक्ष नेता नवीन पटनायक से उनके आवास नवीन निवास जाकर मुलाकात की। हाल ही में बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक स्वास्थ्य कारणों से तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे थे और इस समय अपने आवास पर आराम कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री मांझी सुबह भुवनेश्वर स्थित नवीन निवास पहुंचे और करीब दस मिनट तक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बातचीत  में श्री पटनायक ने कहा कि अब वे पहले से काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री मांझी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया  X पर एक पोस्ट कर जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि उन्होंने विपक्ष नेता से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। 

तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने सभी मुख्यमंत्रियों को छोड़ा पीछे, क्राइम के मामले में निकले सबसे आगे…जाने लिस्ट में किस-किस का नाम?

गौरतलब है कि बीते रविवार की शाम अचानक अस्वस्थ होने पर नवीन पटनायक को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या हुई है। तीन दिन तक अस्पताल में इलाज के बाद बुधवार को उन्हें छुट्टी मिल गई और वे अपने आवास लौट आए थे।  

Related Post

बड़े भाई प्रेम पटनायक ने भी ली तबीयत की जानकारी

इस बीच, नवीन पटनायक के बड़े भाई प्रेम पटनायक भी शुक्रवार को भुवनेश्वर आए और छोटे भाई की तबीयत के बारे में जानकारी ली। प्रेम पटनायक इससे पहले जून में मुंबई भी गए थे, जब बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने सर्वाइकल आर्थराइटिस के कारण रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन करवाया था। उस समय वे करीब 21 दिन तक मुंबई में ही रहे और स्वास्थ्य लाभ के बाद वापस ओडिशा लौटे।

नवीन पटनायक अविवाहित हैं और भुवनेश्वर स्थित अपने आवास पर अकेले रहते हैं। उनका परिवार यानी बड़े भाई प्रेम पटनायक और उनके परिवार दिल्ली में रहते है। उनकी बहन प्रसिद्ध लेखिका गीता मेहता का निधन वर्ष 2023 में हो चुका है।

Shivpal Singh  Yadav: ‘सपा हत्या की राजनीति…’, ऐसा क्या हुआ कि पूजा पाल पर भड़के Akhilesh Yadav के चाचा, खंगाल दी सारी कुंडली!

मुख्यमंत्री और विपक्ष नेता की इस मुलाकात को राज्य की राजनीति में सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की पहल से न केवल आपसी सहयोग बढ़ता है, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी सुचारू रूप से चलने की उम्मीद रहती है।

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

High-level meeting of Chief Ministers: वेस्ट एशिया संकट पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, राज्यों को दिए सख्त निर्देश

High-level meeting of Chief Ministers:  वेस्ट एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों…

March 27, 2026

UP New Academic Session: नए सत्र के साथ 1 अप्रैल से UP स्कूलों में बड़े बदलाव: टाइमिंग से लेकर नियमों तक जानें क्या-क्या बदलेगा

UP New Academic Session: उत्तर प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में प्रार्थना सभा…

March 27, 2026

Noida Jewar International Airport : जेवर एयरपोर्ट से बदलेगा यूपी का भविष्य, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कब से शुरू होंगी फ्लाइट बुकिंग

Noida Jewar International Airport : जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

March 27, 2026

Pet dogs: डिंकवाड  लाइफस्टाइल क्या है? बेंगलुरु कपल का पालतू पर खर्च चर्चा में

Pet dogs:  बेंगलुरु के एक कपल द्वारा अपने पालतू कुत्ते पर हर महीने 12-15 हजार…

March 27, 2026

Pratyangira Devi kaun hai: कौन हैं देवी प्रत्यंगिरा, जिनकी पूजा रावण और मेघनाद भी करते थे?

Pratyangira Devi kaun hai:  नवरात्र की नौ देवियों से परे भी हिंदू परंपरा में कई…

March 27, 2026