नमो भारत आरआरटीएस और मेरठ मेट्रो में पालतू जानवरों की एंट्री पर बैन, जानें एनसीआरटीसी ने क्यों लिया ये फैसला

Namo Bharat Train Project: एनसीआरटीसी ने मुख्य प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर और अन्य प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट नोटिस चस्पा कर यात्रियों को चेतावनी दी है कि वे पालतू जानवर लेकर परिसर में प्रवेश न करें.

Published by Shubahm Srivastava

NCRTC Pets Ban : NCRTC (National Capital Region Transport Corporation) ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत एक्सप्रेस (RRTS) और उससे जुड़ी मेरठ मेट्रो में कुत्तों, बिल्लियों या किसी भी पालतू जानवर के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और ट्रेनों व स्टेशनों की साफ-सफाई बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है. एनसीआरटीसी ने मुख्य प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर और अन्य प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट नोटिस चस्पा कर यात्रियों को चेतावनी दी है कि वे पालतू जानवर लेकर परिसर में प्रवेश न करें.

एनसीआरटीसी में पालतू जानवर पर प्रतिबंध

अधिकारियों के अनुसार, खासकर रश आवर के दौरान पालतू जानवरों की मौजूदगी से अन्य यात्रियों को असुविधा हो सकती है. कई लोगों को जानवरों से एलर्जी होती है या वे उनसे डरते हैं, जिससे भीड़भाड़ की स्थिति में अफरा-तफरी मच सकती है. यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह सख्त नियम लागू किया गया है. सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे चेकपॉइंट पर पालतू जानवरों के साथ आने वाले यात्रियों को रोकें. नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.

प्रतिबंधित चीजों को लेकर सूची जारी

NCRTC ने उन वस्तुओं की सूची भी जारी की है, जिन पर ट्रेनों और स्टेशनों में प्रतिबंध रहेगा. इनमें पालतू जानवरों के अलावा नुकीली वस्तुएं, औजार, खतरनाक रसायन, हथियार, विस्फोटक, ज्वलनशील पदार्थ और आपत्तिजनक सामान शामिल हैं. निगम का कहना है कि इन नियमों का उद्देश्य यात्रा को सभी के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और आरामदायक बनाना है.

Related Post

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

इसी बीच, प्रधानमंत्री मोदी 22 फरवरी को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत RRTS कॉरिडोर के शेष हिस्सों का उद्घाटन करेंगे. यह कुल 82 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर सराय काले खां (दिल्ली) से मोदीपुरम (मेरठ) तक फैला है. इसमें से 55 किलोमीटर का हिस्सा और 11 स्टेशन पहले ही चालू हो चुके हैं. शेष भाग में दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक लगभग 5 किलोमीटर तथा मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किलोमीटर का सेक्शन शामिल है. उद्घाटन के बाद पूरा कॉरिडोर पूर्ण रूप से संचालित होगा.

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत RRTS कॉरिडोर पर एक नजर

इसके साथ ही 23 किलोमीटर लंबी मेरठ मेट्रो, जिसमें 13 स्टेशन शामिल हैं, का भी शुभारंभ किया जाएगा. यह मेरठ मेट्रो नमो भारत RRTS से इंटीग्रेटेड है, जिससे दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा समय घटकर लगभग एक घंटा रह जाएगा. सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ जैसे प्रमुख स्टेशन इस कॉरिडोर का हिस्सा हैं.

यह परियोजना NCR क्षेत्र में कनेक्टिविटी को नई दिशा देगी और दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा तथा मेरठ सहित आसपास के इलाकों के यात्रियों को तेज, सुरक्षित और समयबद्ध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगी. NCRTC ने यात्रियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और पालतू जानवर घर पर ही छोड़कर यात्रा करें, ताकि सभी के लिए सफर सुगम बना रहे.

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Indian Movies:  पकिस्तान में भी गदर मचा रहीं इंडियन फ़िल्में… रणवीर से लेकर रानी तक की मूवी कर रहीं ट्रेंड

Pakistan Trending Indian Movies: पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट पर भारतीय फिल्मों का दबदबा…

April 7, 2026

Type 2 Diabetes: टाइप-2 डायबिटीज बनी ‘साइलेंट किलर’, चुपचाप लिवर को कर रही डैमेज; नई स्टडी से बढ़ी चिंता

Type 2 Diabetes:  नई स्टडी ने यह साफ कर दिया है कि डायबिटीज सिर्फ ब्लड…

April 7, 2026

भारतीय कंपनी का कमाल, लांच किया दुनिया का पहला ‘Protein Condom’!जानें क्यों हो रहें ट्रोल?

Protein Condom launch in India: कंपनी ने अपने विज्ञापन में बहुत सीमित जानकारी दी है.…

April 7, 2026