Categories: देश

कंपास से ड्राइवर पर हमला, चलती ऑटो से कूदकर भागी, अपनी बहादुरी से किडनैप होने से बची 16 साल की लड़की

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे से बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 16 वर्षीय किशोरी ने बहादुरी और सूझबूझ से अपने आपको को किडनैप होने से बचा लिया।

Published by Sohail Rahman

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे से बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 16 वर्षीय किशोरी की बहादुरी और सूझबूझ ने उन्हें किडनैप होने से बचा लिया है। दरअसल पूरा मामला ये हैं कि, बुधवार को 16 साल की एक लड़की स्कूल जाने के लिए ऑटो-रिक्शा में सवार हुई, जहां एक अज्ञात यात्री पहले से बैठा था। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जब वह अपने स्कूल के पास पहुंची, तो उसके रुकने के अनुरोध के बावजूद चालक ने वाहन रोकने के बजाय गति बढ़ा दी।

लड़की ने सूझबूझ से लिया काम

स्थिति को भांपते हुए लड़की ने एक ज्यामिति कंपास निकाला और चालक पर हमला कर दिया। उसने अपने बगल में बैठे व्यक्ति को धक्का दिया और चलते ऑटो रिक्शा से कूद गई। इसके बाद, वह सफलतापूर्वक अपने स्कूल परिसर में पहुंच गई।

Related Post

Jodhpur News: मूसलाधार बारिश के बीच बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट, पटाखों जैसी आवाज और आग की चिंगारी से सहम उठे लोग, Video देख निकल जाएगी रूह

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज करने के बाद जानकारी देते हुए बताया कि, “लड़की बुधवार को अपने स्कूल जाने के लिए रिक्शा में सवार हुई थी। उसमें पहले से ही एक अज्ञात व्यक्ति मौजूद था। जब वाहन उसके स्कूल के करीब पहुंचा, तो लड़की ने चालक से वहीं रुकने के लिए कहा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया और इसके बजाय तेजी से आगे बढ़ गया।”

मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि लड़की सुरक्षित स्कूल पहुंची और बाद में अपनी मां को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि शांति नगर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) (अपहरण) और 62 (आजीवन कारावास या अन्य कारावास से दंडनीय अपराध करने का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, “मामले की जांच अभी चल रही है।”

जिगरी दोस्त से दुश्मनी पड़ी भारी, बब्बू ने सीधे पीएमओ में कर दी शिकायत, मिट्टी में मिल गया छांगुर बाबा का घिनौना साम्राज्य

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Politics: जेडीयू छोड़ केसी त्यागी व बेटे अम्बरीष ने थामा आरएलडी का दामन, यूपी चुनाव से पहले बदले समीकरण

Politics: 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक दल को बड़ा राजनीतिक लाभ मिला…

March 22, 2026

Marma Chikitsa: जानिए क्या हैं मर्मा बिंदु, कैसे काम करती है यह थेरेपी और किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

Marma Chikitsa: आयुर्वेद की मर्मा चिकित्सा शरीर के 107 ऊर्जा बिंदुओं पर आधारित एक प्राचीन…

March 22, 2026

Nandigram Ram Temple Statue Damage: भाजपा के गढ़ में किसने किया राम की मूर्ति का सिर कलम? मचा हड़कंप

Nandigram Ram Temple Statue Damaged: राम की मूर्ति तोड़ने को लेकर नंदीग्राम में हड़कंप मचा…

March 22, 2026

छा गए नरेंद्र मोदी रच दिया इतिहास, सत्ता में पूरे किए इतने दिन, पवन कुमार चामलिंग को छोड़ा पीछे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च 2026 को इतिहास रच दिया है, लगातार तीन कार्यकालों…

March 22, 2026

Chaitra Navratri 2026: क्या आप जानते हैं 25 या 26 कब है दुर्गा अष्टमी, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी 26 मार्च 2026 को है. इस दिन मां…

March 22, 2026

Bathroom vs washroom: क्या आप जानते हैं ‘बाथरूम’ और ‘वॉशरूम’ में अंतर?

Washroom-Bathroom Difference: अक्सर कुछ शब्द ऐसे होते हैं जो हम डेली यूज करते हैं, लेकिन…

March 22, 2026