Categories: देश

LPG booking scam: एलपीजी बुकिंग के नाम पर नया साइबर फ्रॉड, गैस संकट के बीच एक्टिव हुए ठग

LPG booking scam: एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती मांग और संकट की खबरों के बीच साइबर ठग गैस बुकिंग के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं. फर्जी कॉल, मैसेज और लिंक के जरिए बैंक डिटेल्स और पैसे ठगे जा रहे हैं.

Published by Ranjana Sharma

LPG booking scam: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत में एलपीजी सिलेंडर की मांग बढ़ने से कई शहरों में गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनें लग रही हैं. इसी स्थिति का फायदा उठाकर साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं. दिल्ली पुलिस ने चेतावनी जारी कर लोगों से कहा है कि गैस बुकिंग के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल, मैसेज और लिंक से सतर्क रहें, क्योंकि इनके जरिए बैंक डिटेल्स और पैसे ठगे जा सकते हैं.

गैस संकट के बीच बढ़ी लोगों की परेशानी

मिडिल ईस्ट में तनाव और सप्लाई चेन की समस्या के कारण कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं. इसका असर कई शहरों में देखने को मिल रहा है, जहां गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं. कुछ जगहों पर बुकिंग के बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी में देरी की शिकायतें सामने आई हैं.

ठग बन रहे गैस एजेंसी के कर्मचारी

पुलिस के मुताबिक साइबर ठग खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर लोगों को फोन करते हैं. वे दावा करते हैं कि युद्ध या सप्लाई संकट के कारण जल्द ही गैस की भारी कमी हो जाएगी, इसलिए तुरंत सिलेंडर बुक करवा लें.

Related Post

फर्जी मैसेज और व्हाट्सएप लिंक से जाल

ठग लोगों को मैसेज या व्हाट्सएप लिंक भेजते हैं जिसमें लिखा होता है कि जल्दी बुकिंग कर लें, नहीं तो स्टॉक खत्म हो जाएगा. लिंक पर क्लिक करते ही फर्जी वेबसाइट खुलती है, जहां बैंक डिटेल्स, कार्ड नंबर, OTP या UPI पेमेंट मांगा जाता है. भुगतान करने के बाद न तो सिलेंडर मिलता है और न ही पैसे वापस मिलते हैं.

तेल कंपनियों ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान  पेट्रोलियमने साफ किया है कि घरेलू LPG सिलेंडर की कोई बड़ी कमी नहीं है. सामान्य तौर पर बुकिंग के बाद 2 से 3 दिन में डिलीवरी की जा रही है.

ऐसे करें सुरक्षित LPG बुकिंग

पुलिस ने सलाह दी है कि सिलेंडर हमेशा आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या IVRS नंबर से ही बुक करें. उदाहरण के तौर पर Indane के लिए 7718955555 नंबर से बुकिंग की जा सकती है. किसी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें. अगर LPG बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं. समय रहते शिकायत करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Golmaal 5: रोहित शेट्टी के बर्थडे पर मेगा ऐलान, गोलमाल 5 में नया धमाका, इस एक्ट्रेस की एंट्री

निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी गोलमाल 5 का ऐलान…

March 14, 2026

Toll pass becomes expensive: अब हाईवे पर चलना पड़ेगा भारी, सालाना टोल पास हुआ महंगा, जानें कब से लागू होगा नया नियम

Toll pass becomes expensive: नेशनल हाईवे के सालाना टोल पास की कीमत 3,000 रुपये से…

March 14, 2026

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की हुई गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पीएम मोदी के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

CG Congress Leader Vinod Tiwari Arrested: थानाध्यक्ष महेवाघाट धीरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि सुबह…

March 14, 2026