Categories: देश

मालकिन ने डांटा तो नौकर ने महिला को ही काट डाला, 14 साल के बेटे को बाथरूम में लेजाकर किया ऐसा हाल, देख पुलिस के भी रोंगटे हो गए खड़े

मां-बेटे की हत्या करने वाले नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नौकर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मालकिन ने उसे डांटा था, इसलिए वह गुस्से में आ गया।

Published by Divyanshi Singh

Lajpat Nagar Murder Case: राजधानी दिल्ली से हैराना करने वाला मामला  सामने आया है। घटना को सुन हर कोई दहल गया है।यहां एक महिला और उसके नाबालिग बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव बुधवार सुबह मिले। डबल मर्डर की यह वारदात मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय रुचिका और उसके 14 वर्षीय बेटे कृष के रूप में हुई है। घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। मां-बेटे की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

क्या पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है?

मां-बेटे की हत्या करने वाले नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नौकर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मालकिन ने उसे डांटा था, इसलिए वह गुस्से में आ गया। इसी गुस्से में उसने मालकिन और उसके नाबालिग बेटे को धारदार हथियार से काट डाला। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। जाते समय उसने घर को बाहर से बंद कर दिया था। 

महिला के पति ने दी सूचना

इस घटना की सूचना मृतक महिला के पति ने दी, जो रात में घर पहुंचा था। उन्होंने घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया। कई बार खटखटाने के बाद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए।

Related Post

बाथरूम के अंदर था बेटे का शव

रुचिका का शव बेडरूम में और बेटे कृष का शव बाथरूम के अंदर खून से लथपथ मिला। दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। घटनास्थल से ऐसा लग रहा है कि दोनों की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। पुलिस को शक है कि इस वारदात में घर के नौकर का हाथ हो सकता है, जो वारदात के बाद फरार हो गया था।

जांच शुरू

सूचना के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार नौकर की तलाश तेज कर दी है। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग हैरान हैं कि घर के अंदर इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया।

कूरियर देने आए डिलीवरी बॉय ने 25 साल के महिला का किया रेप, फिर लिया सेल्फी, लिखा ऐसा मैसेज देख पुलिस भी दंग

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026