Categories: देश

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 47 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. पार्टी ने नेमोम से राजीव चंद्रशेखर और कझाक्कुट्टम से वी मुरलीधरन जैसे प्रमुख नेताओं को टिकट दिया है.

Published by Ranjana Sharma

Kerala BJP Candidates First full list : तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने पहली सूची में कुल 47 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. इस सूची में कई बड़े नेताओं और नए चेहरों को मौका दिया गया है.

यह हैं उम्मीदवारों के नाम

क्रमांक विधानसभा सीट उम्मीदवार
1 मंजेश्वर के सुरेंद्रन
2 उदुमा मनुलाल मेलोथ
3 कान्हांगद बलराज एम
4 पय्यानूर एपी गंगाधरन
5 अझिकोड केके विनोद कुमार
6 कन्नूर सी रघुनाथ
7 मानंतवाड़ी (ST) पी श्याम राज
8 सुलतान बथेरी (ST) कविता एएस
9 वडाकरा एडवोकेट के दिलीप
10 कुट्टियाडी रामदास मनेलेरी
11 नादापुरम सीपी विपिन चंद्रन
12 कोयिलैंडी सीआर प्रफुल कृष्णन
13 पेराम्बरा एम मोहनन मास्टर
14 बालुसेरी (SC) सीपी सतीशन
15 एलत्तूर टी देवदास
16 कोझिकोड उत्तर नव्या हरिदास
17 कोझिकोड दक्षिण टी रानीश
18 बेपोर एडवोकेट केपी प्रकाश बाबू
19 कुन्नमंगलम वीके सजीवन
20 शोरनूर संकु टी दास
21 ओट्टापालम मेजर रवि
22 मलमपुझा सी कृष्णकुमार
23 पलक्कड़ शोभा सुरेंद्रन
24 चेलक्करा (SC) के बालकृष्णन
25 मनलूर एडवोकेट केके अनीश कुमार
26 त्रिशूर पद्मजा वेणुगोपाल
27 इरिंजालकुडा संतोष चेराकुलम
28 देवीकुलम (SC) एस राजेंद्रन
29 पाला शोन जॉर्ज
30 वैकोम (SC) के अजित
31 कांजिरापल्ली एडवोकेट जॉर्ज कुरियन
32 पूंजार पीसी जॉर्ज
33 अंबालापुझा अरुण अनिरुद्धन
34 हरिपाड संदीप वाचस्पति
35 चेंगन्नूर एमवी गोपाकुमार
36 तिरुवल्ला अनूप एंटनी जोसेफ
37 करुणागपल्ली वीएस जिथिन देव
38 कुन्नाथुर (SC) राजी प्रसाद
39 कोट्टारक्करा आर रेशमी
40 चथनूर बीबी गोपाकुमार
41 आटिंगल (SC) एडवोकेट पी सुधीर
42 नेडुमंगड युवराज गोकुल
43 कझाक्कुट्टम वी मुरलीधरन
44 वट्टियूरकावु आर श्रीलेखा
45 नेमोम राजीव चंद्रशेखर
46 परसाला एडवोकेट गिरीश नैय्यर
47 कट्टाकडा पीके कृष्णदास

एक चरण में होगा केरल विधानसभा चुनाव

केरल में इस बार विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे. चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च 2026 को चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होगा. उम्मीदवार 23 मार्च 2026 तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. इसके बाद 24 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 26 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं. राज्य की सभी 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा, जबकि 4 मई 2026 को मतगणना के बाद चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Related Post

पिछली बार का चुनावी गणित

साल 2021 के केरल विधानसभा चुनाव में भी एक चरण में ही मतदान हुआ था. 140 सीटों वाले इस राज्य में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी और सरकार बनाई थी. वहीं यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF), जिसका नेतृत्व कांग्रेस करती है, उसे 40 सीटें मिली थीं. बीजेपी उस चुनाव में केवल एक सीट जीत पाई थी. केरल देश का ऐसा राज्य है जहां फिलहाल वामपंथी दलों का गठबंधन सत्ता में है और इसका नेतृत्व CPI(M) करती है. ऐसे में 2026 का चुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है.

बीजेपी की रणनीति

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार बीजेपी इस बार केरल में संगठन को मजबूत करने और वोट प्रतिशत बढ़ाने की रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरी है. पार्टी ने अनुभवी नेताओं के साथ कुछ नए चेहरों को भी मौका देकर संतुलन बनाने की कोशिश की है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि केरल जैसे पारंपरिक रूप से वामपंथी और कांग्रेस के प्रभाव वाले राज्य में बीजेपी इस बार चुनाव में कितना प्रभाव छोड़ पाती है.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026