Categories: देश

Kerala Election 2026 Date Announce: केरल की 140 सीटों पर कब होंगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे; नोट करें अहम डेट

Kerala Election 2026 Date Announce : केरल में मतदान की तारीख 9 अप्रैल है, जबकि काउंटिंग की तारीख 4 मई घोषित की गई है.

Published by JP Yadav

Kerala Election 2026 Date Announce : दक्षिण के अहम राज्य केरल की 140 विधानसभा सीटों पर मतदान की तारीख का एलान कर दिया गया है. भारतीय निर्वाचन आयोग (election commission of India) के एलान के मुताबिक, केरल की सभी 140 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं, नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.  इसके साथ ही केरल विधानसभा चुनाव 2026 में क्या वाम गठबंधन (LDF) अपनी हैट्रिक पूरी करेगा या कांग्रेस नीत (UDF) सत्ता में वापसी करेगी या फिर भारतीय जनता पार्टी कुछ चमत्कार कर पाएगी? चुनाव की तारीख के एलान के साथ ही इसकी आधिकारिक दौड़ शुरू हो गई है. 

यहां पर बता दें कि पिछले 5 साल से केरल में पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाले एलडीएफ (LDF) की सरकार है. यहां पर यह जानकारी दे दें कि वर्ष 2021 में केरल में हुए विधानसभा चुनाव में पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाले एलडीएफ (LDF) ने 40 साल पुरानी उस परंपरा को तोड़ दिया था, जिसमें प्रत्येक पांच साल में सरकार बदल जाती थी. केरल विधानसभा चुनाव 2021 में LDF को लगभग 45.4 प्रतिशत मिले थे और उसने 99 सीटें जीतीं थीं. उधर, कांग्रेस नीत UDF को सिर्फ 41 सीटों पर संतोष करना पड़ा था.

Related Post

जानें केरल विधानसभा चुनाव का इतिहास

यहां पर बता दें कि 1 नवंबर 1956 को राज्य का गठन हुआ और इसके साथ ही केरल विधानसभा का इतिहास शुरू हो गया.  पहली विधानसभा 5 अप्रैल 1957 को गठित हुई. यह भी जान लें कि1 नवंबर 1956 को भाषाई आधार पर केरल राज्य के गठन के बाद वर्ष 1957 में विधिवत पहली विधानसभा का गठन हुआ. इसमें कुल 127 सदस्य (मनोनीत सहित) थे. कम लोग जानते हैं कि 1959 में पहली निर्वाचित सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया गया था, लेकिन इसके बाद से यह लोकतांत्रिक रूप से कार्य कर रही है. वर्ष 2010 के परिसीमन के बाद केरल विधानसभा की सीटों की संख्या 140 हो गई.

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Assam Election Date 2026: 9 अप्रैल को वोटिंग, इस तारीख तक आएंगे नतीजे; यहां जानें पूरी टाइमलाइन

Assam election voting date 2026: वर्तमान में असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में…

March 15, 2026

West Bengal Election Date 2026: पश्चिम बंगाल में कब होगी मतगणना और कब आएंगे नतीजे, यहां जानें सबकुछ

West Bengal Election Date 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान हो…

March 15, 2026