Categories: देश

1 जुलाई से रेल यात्रा करना पड़ेगा महंगा, गरीबों की कितनी जेब काट रहा भारतीय रेलवे? जानने से पहले मजबूत कर लें कलेजा

Train Fare Hikes: अब ट्रेन यात्रियों के लिए सफर करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। क्योंकि भारतीय रेलवे ने ट्रेन में किराया बढ़ाने का ऐलान किया है। बढ़ा हुआ किराया यात्रियों के लिए 1 जुलाई 2025 से लागू होगा।

Published by

Train Fare Hikes: भारतीय रेल को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। हर रोज करोड़ों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। भारत में यह यात्रा का सबसे सस्ता साधन है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग फ्लाइट की तुलना में ट्रेन से सफर करते हैं। लेकिन अब ट्रेन यात्रियों के लिए सफर करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। क्योंकि भारतीय रेलवे ने ट्रेन में किराया बढ़ाने का ऐलान किया है। बढ़ा हुआ किराया यात्रियों के लिए 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। आइए आपको बताते हैं कि आपकी यात्रा कितनी महंगी हो जाएगी, किन ट्रेनों का किराया रेलवे ने बढ़ाया है।

1 जुलाई से रेल यात्रियों की जेब पर असर

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अब ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई से ट्रेनों का किराया बढ़ जाएगा। अगर कोई एसी कोच में सफर करता है। तो हर किलोमीटर के लिए किराए में दो पैसे ज्यादा देने होंगे। अगर आप नॉन एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। तो यहां आपको प्रति किलोमीटर एक पैसा ज्यादा देना होगा। अगर आप एसी क्लास में यात्रा कर रहे हैं. तो आपको प्रति किलोमीटर 2 पैसे अतिरिक्त देने होंगे।

इतना अतिरिक्त किराया देना होगा

यानी अगर आप 500 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं। और आप नॉन एसी कोच में यात्रा कर रहे हैं। तो आपके मौजूदा किराए के हिसाब से आपको 1 जुलाई से किराए में 5 रुपये अतिरिक्त देने पड़ सकते हैं। वहीं अगर आप एसी में यात्रा कर रहे हैं। तो आपको 10 रुपये अतिरिक्त देने पड़ सकते हैं। अगर आपकी यात्रा 1000 किलोमीटर से ज्यादा है. तो आपको नॉन एसी में यात्रा करने पर 10 रुपये और एसी में यात्रा करने पर 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

Related Post

कोलकाता रेप मामले में BJP ने लिया ऐसा एक्शन, थर-थर कांपने लगे नाखूनों से नोचकर हैवानियत दिखने वाले दरिंदों के हाथ पैर

रेलवे को होगा इतना फायदा

आपको बता दें कि रेलवे से हर दिन करोड़ों यात्री यात्रा करते हैं। अगर हर यात्री के हिसाब से देखा जाए तो भले ही किराए में ये बढ़ोतरी ज्यादा न लगे. लेकिन अगर रेलवे के रेवेन्यू के लिहाज से देखें। फिर इतनी ही बढ़ोतरी से रेलवे का राजस्व 700 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली पुलिस की छापेमारी, 5 ट्रांसजेंडर सहित 18 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, जब्त किए मोबाइल में मिला खुफिया APP

Published by

Recent Posts

IPL से पहले बड़ा बवाल! अक्षर पटेल को नहीं पसंद आया BCCI का ये नियम, रोहित शर्मा भी थे नाराज!

IPL Impact Player Role: IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल…

March 23, 2026

पिछली बार ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के लिए TMC ने रचा चक्रव्यूह, आखिर क्या है भाजपा कैंडिडेट की मुश्किल

Nandigram Election Battle: नंदीग्राम सीट का राजनीतिक महत्व काफी बड़ा है. 2021 में इस सीट…

March 23, 2026

Prayagraj cold storage collapse: अबतक 4 की मौत, समझें क्या है अमोनिया गैस; क्यों है इतनी खतरनाक?

Phaphamau incident: अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया…

March 23, 2026

अमेरिका-ईरान के बीच थमेगी जंग! ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में नई हलचल; होर्मुज़ स्ट्रेट पर सभी की नजरें

Middle East Tension: ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट को…

March 23, 2026

बेटी की गुमशुदगी से बदले तक, OTT पर आ रही जीतु जोसेफ की नई फिल्म, जानें कब देखें?

Valathu Vashathe Kallan OTT Release: फिल्म ‘वलाथु वशाथे कल्लन’ 27 मार्च 2026 को डिजिटल रिलीज…

March 23, 2026