Categories: देश

Indian Railways: अब ‘फ्री’ में सफर कर पाएंगे बच्चे, IRCTC ने बदले टिकट बुकिंग के नियम; यात्रा से पहले जान लें गाइडलाइंस

IRCTC New Guidelines : भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है. जिससे माता-पिता को अपने बच्चे के लिए सीट चाहिए या फिर नहीं उसके अनुसार, टिकट बुक कर सकते हैं.

Published by Preeti Rajput

Indian Railways New Guidelines : भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों की सुविधा को और भी ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है. इस बार बच्चों की टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया है. नए नियमों के तहत माता-पिता अपने छोटे बच्चों के साथ अब ट्रेन यात्रा पहले से ज्यादा आसान हो गई है. रेलवे की तरफ से अब 5 साल से कम उम्र के बच्चे अब ट्रेन में फ्री में यात्रा कर सकते हैं. इसके अलावा 5 से 12 साल के बच्चों के लिए अलग से किराया नियम लागू किए हैं. यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है. साथ ही यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान सही जानकारी दर्ज करने के लिए  कहा गया है. 

रेलवे के नए नियम

रेलवे ने छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को एक बड़ा राहत की है. नए नियमों के मुताबिक, 5 साल से कम उम्र के बच्चे बिना टिकट के ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं. अब शर्त यह है कि उन्हें अलग सीट या बर्थ की जरुरत न पड़े. अब माता-पिता बच्चों को अपनी गोद में बैठाकर मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं. हालांकि, अगर बच्चे के लिए अलग से बर्थ या सीट बुक की जाती है. तो इसके लिए पूरा किराया देना अनिवार्य होगा. रेलवे की तरफ से यह सुनिश्चित किया गया है कि छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवार को फिजूल के खर्च से बचाया जा सके. 

विशेष किराया नियम

 5 से 12 साल की उम्र के बच्चों के लिए रेलवे की तरफ से अलग नियम बनाए गए हैं. नए नियमों में यात्रियों के लचीलापन प्रदान किया है. अगर किसी भी बच्चे को सीट या बर्थ की जरूरत नहीं है, उसे बुकिंग के दौरान ‘No Seat/No Berth (NOSB)’ का ऑप्शन चुनना होगा, तो बच्चे का टिकट खरीदने के लिए आपको आधा टिकट देना होगा. लेकिन अगर बच्चे के लिए पूरी सीट या बर्थ बुक किया जाता है, तो उसे पूरा किराया देना होगा.  12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को वयस्क माना जाएगा. इसके लिए पूरी टिकट का पैसा देना होगा. किसी तरह की कोई छूट नहीं दी जाएगी. 

Related Post

आतंकी उमर के ही थे वो बॉडी पार्ट्स, धमाके वाली कार में उड़े जल्लाद के परखच्चे, DNA टेस्ट से खुलासा

टिकट बुकिंग करते वक्त सावधानी बरतें

रेलवे ने यात्रियों से अपील के दौरान बच्चे का सही विवरण भरने की सलाह दी है. गलत जानकारी देने से टिकट अमान्य हो सकता है. यात्रा के दौरान अधिक जुर्माना भी लगाया जा सकता है. यात्रा के दौरान बच्चे का आयु प्रमाण पत्र साथ रखा जाए. 

Red Fort Blast Video: कार ब्लास्ट का सबसे नजदीक वाला वीडियो आया सामने, चलते-चलते लोगों के उड़ गए चीथड़े; यहां देखें

Preeti Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026