Categories: देश

India US Apache Deal: भारतीय सेना को मिलने वाला है ‘हवा में उड़ने वाला टैंक’, एक मिनट में 128 टारगेट को कर सकता है तबाह…PAK सीमा पर होंगे तैनात

India US Apache Deal: अपाचे की ताकत की बात करें तो इसमें लगे आधुनिक टारगेटिंग सिस्टम हर मौसम में सटीक आंकड़े देने में सक्षम हैं। इसके अलावा, इनमें नाइट विजन नेविगेशन सिस्टम, नवीनतम संचार, सेंसर, नेविगेशन और हथियार प्रणालियां शामिल हैं, जो सेना की मारक क्षमता को कई गुना बढ़ा देती हैं।

Published by Shubahm Srivastava

India US Apache Deal: भारत अपनी सैन्य क्षमता में तेज़ी से इज़ाफ़ा कर रहा है। इसके लिए सेना में लगातार उच्च तकनीक वाले हथियारों को शामिल किया जा रहा है। अब इसी कड़ी में, भारतीय सेना को कुछ ही दिनों में अमेरिका का सबसे ख़तरनाक हथियार मिलने वाला है।

यहाँ हम बात कर रहे हैं अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर्स (Apache AH-64E) की, जिसकी पहली खेप 21 जुलाई को मिलने वाली है। अपाचे के शामिल होने से सेना की आक्रामक क्षमता और टोही अभियानों को ज़बरदस्त बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, दुश्मन पर सटीक और प्रभावी हमला करने की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।

‘टैंक्स इन द एयर’ के नाम से मशहूर हैं अपाचे

आपको बता दें कि अमेरिकी अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर ‘टैंक्स इन द एयर’ के नाम से मशहूर हैं। खबरों के मुताबिक, ये उन्नत हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले 2023 में जोधपुर में सेना की पहली अपाचे स्क्वाड्रन का गठन किया जाना था, लेकिन वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और भू-राजनीतिक बदलावों के कारण इनकी तैनाती बार-बार टलती रही। फिलहाल, भारतीय वायुसेना की दो अपाचे स्क्वाड्रन पहले से ही सक्रिय हैं। एक पठानकोट में और दूसरी जोरहाट में।

Related Post

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2015 में भारत ने बोइंग के साथ 22 अपाचे हेलीकॉप्टरों का पहला सौदा किया था, जिसकी आपूर्ति जुलाई 2020 में पूरी हुई थी। इसके बाद साल 2020 में जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत आए थे, तब 60 करोड़ डॉलर का दूसरा सौदा हुआ था, जिसके तहत सेना के लिए 6 अपाचे हेलीकॉप्टर खरीदे गए थे। इनकी डिलीवरी मई-जून 2024 के बीच होनी थी, लेकिन इसमें देरी हो गई।

अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर की ताकत

अपाचे की ताकत की बात करें तो इसमें लगे आधुनिक टारगेटिंग सिस्टम हर मौसम में सटीक आंकड़े देने में सक्षम हैं। इसके अलावा, इनमें नाइट विजन नेविगेशन सिस्टम, नवीनतम संचार, सेंसर, नेविगेशन और हथियार प्रणालियां शामिल हैं, जो सेना की मारक क्षमता को कई गुना बढ़ा देती हैं।

अपाचे हेलीकॉप्टर एक मिनट में 128 सटीक निशाने लगा सकता है, वहीं इसमें नाइट विजन सेंसर भी लगा है, जिससे यह रात में भी हमला कर सकता है। इस हेलीकॉप्टर के भारतीय सेना में शामिल होते ही पाकिस्तान की नींद उड़ जाएगी। इसके अलावा, सेना को अपना पहला हेलीकॉप्टर साल 2023 में हैदराबाद स्थित टाटा-बोइंग एयरोस्पेस लिमिटेड से मिला, जो मेक-इन-इंडिया के तहत एक बड़ा कदम था।

ISI Agent Arrested: सेना में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, ISI को खुफिया जानकारी लीक कर रहा था जवान…PAK के सीधे संपर्क में था देश का गद्दार

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026