Categories: देश

India Missile Test: लद्दाख में भारत ने दिखाया अपना दम, एक ही दिन में कर दिए 3 धमाके…चीन-पाकिस्तान से लेकर तुर्की तक मचा गया हड़कंप

India Missile Test: आकाश प्राइम की ताकत की बात करें, तो आकाश प्राइम, आकाश सिस्टम का उन्नत संस्करण है, जिसे भारतीय सेना की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह 30 से 35 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकता है।

Published by Shubahm Srivastava

India Missile Test: PAK और चीन को देखते हुए भारत तेजी से अपनी मिसाइल ताकत को बढ़ा रहा है। अब इसी कड़ी में भारत ने एक ही दिन में तीन खतरनाक मिसाइलों का अहम टेस्ट किया है। इसमें अग्नि-1, पृथ्वी-2 और आकाश प्राइम जैसी घातक मिसाइलें शामिल हैं। इस खबर के सामने आने के बाद भारत के दोनों पड़ोसी देशों की चिंता बढ़ना लाजमी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये टेस्ट 16 और 17 जुलाई को किए गए हैं। 

रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भारत ने पृथ्वी-2 और अग्नि-2 कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है। दोनों मिसाइलों के परीक्षण पूरी तरह सफल रहे। ये परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से किए गए। दोनों मिसाइल परीक्षण सामरिक बल कमान (एसएफसी) की निगरानी में किए गए।

लद्दाख में हुआ सफल परीक्षण, जल्द सेना में होगा शामिल

जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को भारतीय सेना ने लद्दाख सेक्टर में करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण किया। इस एयर डिफेंस सिस्टम को भारत ने स्वदेशी तौर पर विकसित किया है। इस तरह भारत ने कुल तीन सफल परीक्षण किए हैं।

परीक्षण के दौरान सेना की वायु रक्षा शाखा के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। खबरों के अनुसार, आकाश प्राइम प्रणाली को भारतीय सेना की तीसरी और चौथी ‘आकाश रेजिमेंट’ में शामिल किया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने चीनी लड़ाकू विमानों और पाकिस्तानी सेना के तुर्की ड्रोनों के हवाई हमलों को विफल करने में अहम भूमिका निभाई थी।

Related Post

अगर आकाश प्राइम की ताकत की बात करें, तो आकाश प्राइम, आकाश सिस्टम का उन्नत संस्करण है, जिसे भारतीय सेना की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह 30 से 35 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकता है। आकाश प्राइम 18 से 20 किलोमीटर की ऊँचाई तक प्रभावी है। यह लड़ाकू विमानों और क्रूज़ मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोन को भी मार गिराने में सक्षम है।

अग्नि-1 और पृथ्वी-2 की ताकत

दूसरी ओर, अग्नि-1 की ताकत की बात करें तो यह 1200 किलोमीटर की रेंज के साथ आती है। इसकी रफ्तार करीब 9000 किलोमीटर प्रति घंटा है। पृथ्वी-2 की बात करें तो यह 350 किलोमीटर तक के लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। यह तरल ईंधन से चलती है।

‘एक भी नहीं बचेगा…’ बेंगलुरु के 40 स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल पढ़ पुलिस का भी ठनका माथा

बिहार वालों को PM Modi ने दिया 7,200 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम बोले-एक करोड़ युवाओं को रोजगार देना तय

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Purple Earth: धरती का असली रंग बैंगनी! NASA थ्योरी ने खोला अरबों साल पुराना राज़

Purple Earth Hypothesis: अगर हम अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखें, तो यह ग्रह बिखरे हुए…

February 6, 2026

RBI Policy: अगर आपने खरीदा है घर या ली है कार? तो तुरंत पढ़ लें ये जरूरी खबर, RBI का बड़ा फैसला

EMI News: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज अपनी मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा कर दी…

February 6, 2026

Maha Shivratri Vrat 2026: 15 या 16 फरवरी, किस दिन है महाशिवरात्रि का व्रत? जानें सही तिथि यहां…

Maha Shivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है, यह पर्व हर साल…

February 6, 2026

Silver Rate: सुनार की दुकानों पर बोल दें धप्पा! अचानक गिरे चांदी के दाम, जानें क्या है मार्किट का हाल

Silver Price Today: सोना चांदी के दाम लगातार घट और बढ़ रहे हैं. वहीं शुक्रवार…

February 6, 2026