Categories: देश

India GDP: भारत की अर्थव्यवस्था में उछाल, जीडीपी 8.2 प्रतिशत बढ़ी, PM Modi बोले- ‘हमारी सरकार हर नागरिक के लिए…’

India GDP Growth Rate: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर लिखा है कि 2025-26 के Q2 में 8.2 प्रतिशत GDP ग्रोथ बहुत अच्छी बात है. यह हमारी ग्रोथ को बढ़ावा देने वाली पॉलिसी और सुधारों का असर दिखाता है.

Published by Hasnain Alam

India GDP Growth: भारत की सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी की वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत बढ़ी है. इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में जीडीपी का 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ना हमारी सरकार की विकास केंद्रित नीतियों के प्रभाव को दिखाता है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 5.6 प्रतिशत थी.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा- “2025-26 के Q2 में 8.2 प्रतिशत GDP ग्रोथ बहुत अच्छी बात है. यह हमारी ग्रोथ को बढ़ावा देने वाली पॉलिसी और सुधारों का असर दिखाता है. यह हमारे लोगों की कड़ी मेहनत और हिम्मत को भी दिखाता है. हमारी सरकार सुधारों को आगे बढ़ाती रहेगी और हर नागरिक के लिए Ease of Living को मजबूत करेगी.”

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने क्या कहा?

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जीडीपी के आंकड़ों पर कहा कि अर्थव्यवस्था का मजबूत प्रदर्शन पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नीतिगत स्थिरता और निरंतरता का परिणाम है, जो दीर्घकालिक स्थिरता और विकास को बढ़ावा दे रहा है.

बता दें कि सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर अवधि) में 8.2 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर हासिल की है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की विकास दर 5.6 प्रतिशत से काफी अधिक है.

इससे वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में विकास दर 8 प्रतिशत की हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में 6.1 प्रतिशत थी. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि में देश की नॉमिनल जीडीपी में 8.7 प्रतिशत की दर से इजाफा हुआ है.

वहीं सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रियल जीडीपी वृद्धि दर के आठ प्रतिशत से ऊपर निकलने की वजह द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्र का मजबूत प्रदर्शन था.

तृतीयक क्षेत्र की वृद्धि दर 9.2 प्रतिशत रही

वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में द्वितीयक क्षेत्र की वृद्धि दर 8.1 प्रतिशत और तृतीयक क्षेत्र की वृद्धि दर 9.2 प्रतिशत रही है. द्वितीयक क्षेत्र में शामिल मैन्युफैक्चरिंग की वृद्धि दर 9.1 प्रतिशत और कंस्ट्रक्शन की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रही है. तृतीयक क्षेत्र में फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विसेज में 10.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

वित्त वर्ष 2025-26 के पहले सात महीनों में केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा समूचे वित्त वर्ष के लक्ष्य का 52.6 प्रतिशत हो गया. वित्त वर्ष 2024-25 के पहले सात महीनों में सरकार की आय एवं व्यय के बीच का अंतर यानी राजकोषीय घाटा, बजट अनुमान का 46.5 प्रतिशत रहा था.

Hasnain Alam
Published by Hasnain Alam

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026