Categories: देश

72 लोगों की जान लेने वाला हैवान ‘कसाब’ को जिसने पहुंचाया जहन्नुम, अब उन्हें राज्यसभा में मिलेगा अहम दर्जा, जानिए कौन हैं उज्जवल निकम?

Ujjwal Nikam: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा के लिए चार जानी-मानी हस्तियों को मनोनीत किया है। इनमें प्रमुख नाम हैं – उज्ज्वल निकम, हर्षवर्धन श्रृंगला, मीनाक्षी जैन और सदानंदन मास्टर।

Published by Heena Khan

Ujjwal Nikam: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा के लिए चार जानी-मानी हस्तियों को मनोनीत किया है। इनमें प्रमुख नाम हैं – उज्ज्वल निकम, हर्षवर्धन श्रृंगला, मीनाक्षी जैन और सदानंदन मास्टर। उज्ज्वल निकम एक जाने-माने सरकारी वकील हैं, जिन्होंने आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हर्षवर्धन श्रृंगला भारत के पूर्व विदेश सचिव रह चुके हैं। मीनाक्षी जैन एक प्रसिद्ध इतिहासकार हैं, जबकि सदानंदन मास्टर केरल के वरिष्ठ समाजसेवी हैं, जो समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे हैं।

कौन हैं  उज्ज्वल निकम ?

उज्ज्वल निकम देश के सबसे अनुभवी और चर्चित सरकारी वकीलों में गिने जाते हैं। उन्होंने 2009 में हुए 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान पकड़े गए एकमात्र जीवित आतंकी अजमल कसाब के खिलाफ केस लड़ा और उसे फांसी दिलवाई। उस समय उनकी सुरक्षा को देखते हुए उन्हें Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। अपने करीब 30 साल के वकालती करियर में उन्होंने 600 से ज्यादा अपराधियों को उम्रकैद और 37 को फांसी की सजा दिलाई है। यह उनके अदालती अनुभव और निडरता को दर्शाता है।

Related Post

IND VS ENG TEST:लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया के साथ हुआ गलत ? अंपायरिंग पर मचा हंगामा, जानें क्या है पूरा मामला

पुरस्कार, सम्मान और राजनीतिक सफर

भारत सरकार ने उज्ज्वल निकम को 2016 में उनके कानूनी योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। वह आम जनता के बीच एक निडर और ईमानदार वकील के रूप में जाने जाते हैं, जिनका न्याय व्यवस्था पर गहरा विश्वास है। उज्ज्वल निकम ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भी हिस्सा लिया था। उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से टिकट मिला था। यह सीट पहले पूनम महाजन के पास थी। हालांकि, उनका मुख्य योगदान अब राज्यसभा में देखने को मिलेगा, जहां वह देशहित के मुद्दों पर अपनी भूमिका निभाएंगे।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026

CBSE Guidelines: सीबीएससी का निर्देश, स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर नियम लागू, सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त

CBSE Guidelines: सीबीएससी के निर्देशों के बाद स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट (MHM) को अनिवार्य…

March 22, 2026

Apply learning license online: घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस, RTO जाने की अब नहीं जरूरत!

Learning Driving License: लर्निंग लाइसेंस आपको ट्रैफिक नियमों की समझ के साथ सुरक्षित तरीके से…

March 22, 2026