हिमाचल का कोल्ड डेजर्ट यूनेस्को की बायोस्फीयर रिजर्व सूची में शामिल, भारत के लिए गर्व की बात !

हिमाचल प्रदेश के कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व (CDBR) को अब यूनेस्को (UNESCO) के प्रतिष्ठित वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व्स (WNBR) में शामिल कर लिया गया है.

Published by DARSHNA DEEP

Cold Desert Biosphere Reserve of Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व (CDBR) को अब यूनेस्को (UNESCO) के प्रतिष्ठित वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व्स (WNBR) में शामिल कर लिया गया है. यह मान्यता हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में फैले 7 हजार 770 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय संरक्षण मानचित्र पर लाती है. 

भारत में WNBR की संख्या बढ़कर हुई 13:

इस नई सूची में शामिल होने के बाद भारत के पास अब WNBR में कुल 13 बायोस्फीयर रिजर्व्स हो गए हैं. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ‘X’ पर जानकारी देते हुए बताया कि कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व को शामिल करने का निर्णय यूनेस्को के इंटरनेशनल कोऑर्डिनेटिंग काउंसिल ऑफ द मैन एंड द बायोस्फीयर (MAB) के 37वें सत्र में पेरिस में लिया गया है. जिसपर हिमाचल प्रदेश के मुख्य वन्यजीव अधिकारी अमिताभ गौतम ने बताया कि यह मान्यता अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग, जिम्मेदार इको-टूरिज़्म और हिमालय में जलवायु लचीलापन बढ़ाने में काफी मदद करने का काम भी करेगी. 

26 नए बायोस्फीयर रिजर्व्स WNBR में शामिल:

यूनेस्को के मुताबिक, इस बार 21 देशों के 26 नए बायोस्फीयर रिजर्व्स को WNBR में शामिल किया गया है, जो पिछले 20 सालों में सबसे अधिक संख्या है. अब WNBR में 142 देशों के 785 स्थल शामिल हैं. 

कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व के बारे में:

कोल्ड डेजर्ट रिजर्व ट्रांस-हिमालयन क्षेत्र में फैला हुआ है, इसमें स्पीति वाइल्डलाइफ डिवीजन और लाहौल फॉरेस्ट डिवीजन के आसपास के क्षेत्र भी शामिल हैं. 

क्षेत्र: बरालाचा पास, भारतपुर और सर्चू

Related Post

ऊंचाई: 3,300 से 6,600 मीटर 

संरक्षित क्षेत्र: पिन वैली नेशनल पार्क, किब्बर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी, चंद्रताल वेटलैंड और सर्चू मैदान

वनस्पति: यहां 655 जड़ी-बूटियां, 41 झाड़ियां और 17 पेड़ प्रजातियां पाई जाती हैं

वन्यजीवन: 17 स्तनधारी और 119 प्रकार की प्रजाति की पक्षियां मौजूद हैं

लगभग 12 हजार लोग पारंपरिक पशुपालन, याक और बकरी पालन, जौ और मटर की खेती और तिब्बती जड़ी-बूटी चिकित्सा का अभ्यास करते हैं. यह पारंपरिक ज्ञान बौद्ध मठ और स्थानीय पंचायतों के माध्यम से संरक्षित होता है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026