Categories: देश

प्राण प्रतिष्ठा से पहले सैकड़ों हिंदुओं का टूटा दिल! आग की लपटों में घिरा शिमला का नाग शनेरी मंदिर, देखें Video

Shimla Mandir Fire: हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल, यहां 2.50 करोड़ की लागत से बने मंदिर में रविवार को भीषण आग लग गई. इस हादसे में मंदिर जलकर राख हो गया. ये मंदिर 8 साल में बनकर तैयार हुआ थी और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी अभी बाकी थी.

Published by Heena Khan

Shimla Mandir Fire: हिमाचल प्रदेश के शिमला से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है. दरअसल, हिमाचल प्रदेश के शिमला ज़िले के रामपुर की शिगला पंचायत में रविवार रात 7 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. आपको बता दें यहां करोड़ों की लागत से बने जाहरू नाग शनेरी मंदिर में भीषण आग लग गई. मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा भी नहीं हुई थी कि वो पूरी तरह से जलकर राख हो गया. प्राण-प्रतिष्ठा समारोह अप्रैल 2026 में होना था. जाहरू नाग शनेरी मंदिर का निर्माण ढाई करोड़ रुपये की लागत से हुआ था. इसे पूरा होने में लगभग सात से आठ साल लगे. जब मंदिर बनकर तैयार हुआ और उसकी प्राण-प्रतिष्ठा का समय आया, तो त्रासदी घटी और मंदिर जलकर राख हो गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने अचानक मंदिर से धुआँ उठते देखा. वहाँ पहुँचने पर उन्होंने मंदिर से आग की लपटें उठती देखीं.

आग की लपटों में दिखा मंदिर

जैसे ही लोगों ने देखा कि मंदिर आग की चपेट में आ गया है. लोगों ने ल्टियों से पानी डालकर उसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन मंदिर लकड़ी का बना था, जिससे आग कम होने के बजाय और फैलती गई. लोगों ने बताया कि उन्होंने आग की सूचना दमकल विभाग को दी. दमकल विभाग तुरंत घटनास्थल पर पहुँचा, लेकिन कुछ ही मिनटों में पूरा मंदिर आग की लपटों में घिर गया.

Related Post

घंटों तक नहीं बुझी आग

इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मंदिर पूरी तरह जल चुका था. फिर मंदिर में लगी आग पर कड़ी मशक्कत से कई घंटों बाद काबू पाया गया. मंदिर से 3 घर सटे हुए हैं. ऐसे में मंदिर में आग कैसे लगी. अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंदिर में रखी लकड़ी, मूर्तियां और सजावट का सामान सब कुछ मंदिर के साथ जलकर राख हो गया. मंदिर कमेटी की ओर से नुकसान का आकलन करने के बाद राहत की मांग की जाएगी.

Durgapur Gangrape Case: कौन है 5वां आरोपी? दरिंदे को बंगाल पुलिस ने दबोचा; अब मिलेगी मौत से भी बदतर सजा!

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026