Categories: देश

Mumbai Rain Alert: सावधान! नहीं टला खतरा, मुंबई पर डेरा डालकर बैठे बादल, IMD ने जारी किया ‘महाअलर्ट’… जानिए कैसा रहेगा मौसम

Mumbai Rain Alert: महाराष्ट्र और गुजरात  में इस दौरान अच्छी खासी बारिश हो रही है। जिसके बाद प्रदेश में बारिश ने तबाही मचा दी है, अलग-अलग इलाकों में जलभराव हो गया।वहीँ अब भी इन राज्यों में मानसून का ख़तरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है।

Published by Heena Khan

Mumbai Rain Update: महाराष्ट्र और गुजरात  में इस दौरान अच्छी खासी बारिश हो रही है। जिसके बाद प्रदेश में बारिश ने तबाही मचा दी है, अलग-अलग इलाकों में जलभराव हो गया।वहीँ अब भी इन राज्यों में मानसून का ख़तरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, मौसम विभाग ने आज इन दोनों राज्यों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि, बुधवार को मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में बहुत मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में भी भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

अब भी मंडरा रहा खतरा

मानसून की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से ही इन इलाकों में भारी बारिश हो रही है। सिर्फ बारिश ही नहीं बल्कि इस दौरान इन इलाकों में  50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस बीच, दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है जिसने लोगों को बुरी तरह डरा दिया है। वहीँ मंगलवार को यह 205.63 मीटर तक पहुँच गया, जो खतरे के निशान यानी 205.33 मीटर से ऊपर बना हुआ है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

Related Post

UP Ka Mausam: काम नहीं कर रहे Cooler-AC! UP में पड़ रही दिमाग पर चढ़ने वाली गर्मी, जानिए किस दिन मिलेगी राहत

रेड अलर्ट किया गया जारी

वहीँ इस बीच मौसम वीभाग ने  20 अगस्त को मुंबई और कोंकण क्षेत्र में अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ चलने और समुद्र में ऊँची लहरें उठने का अनुमान है। मंगलवार को भी मुंबई में दिन भर भारी बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। इसके चलते बीएमसी ने सभी स्कूल और दफ्तर बंद करने के साथ ही घर से काम करने का आदेश दिया था।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Ram Rahim: पत्रकार हत्या केस में राम रहीम को झटका नहीं, राहत! हाई कोर्ट ने बदल दिया फैसला; जानें क्या था मामला?

Chhatrapati Murder Case: राम रहीम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल, पंजाब…

March 7, 2026