Categories: देश

बंद ट्रेन फिर पटरी पर! गोरखपुर-लखनऊ पैसेंजर को रेलवे ने दी हरी झंडी, जानें कब से होगी शुरू?

Gorakhpur Lucknow Passenger Update: 2020 में ट्रेन बंद होने के बाद इन जिलों के यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

Published by Shubahm Srivastava

Gorakhpur–Lucknow Passenger Train: गोरखपुर–लखनऊ पैसेंजर ट्रेन (Gorakhpur–Lucknow Passenger Train) का संचालन मार्च 2020 में कोविड-19 के दौरान बंद कर दिया गया था. अब जन प्रतिनिधियों की लगातार मांग के बाद रेलवे बोर्ड ने इसे फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है. इससे क्षेत्रीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

किन रूट्स और स्टेशनों को मिलेगा लाभ

यह पैसेंजर ट्रेन गोरखपुर के नकहा स्टेशन से लखनऊ के डालीगंज तक चलती थी. ट्रेन संख्या 55061 गोंडा, जरवल रोड और घाघराघाट जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकती थी. इसके जरिए बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और बाराबंकी के यात्रियों को सस्ती और आसान यात्रा की सुविधा मिलती थी.

कोविड के बाद बढ़ी यात्रियों की परेशानी

2020 में ट्रेन बंद होने के बाद इन जिलों के यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. खासकर छोटे स्टेशनों और ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए यह ट्रेन बेहद महत्वपूर्ण थी, क्योंकि यह कम खर्च में यात्रा का मुख्य साधन थी.

Related Post

अप्रैल में शुरू होने की संभावना

जन प्रतिनिधियों और Indian Railways के प्रयासों के बाद ट्रेन संचालन को मंजूरी मिल गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल माह में ही इसका संचालन शुरू हो सकता है, जिससे यात्रियों को जल्द राहत मिलेगी.

समय-सारणी का इंतजार

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्त के अनुसार, ट्रेन के संचालन की अंतिम तिथि और समय-सारणी जल्द ही रेलवे बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी. जैसे ही घोषणा होगी, यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Asha Bhosle Passed Away: आशा भोसले को आखिरी सलाम: कब और कहां होंगे अंतिम दर्शन? बेटे ने दी जानकारी

Asha Bhosle Passed Away: मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया. सिंगर ने आज…

April 12, 2026

Asha Bhosle Passed Away: ‘सुरों की रानी’ आशा भोसले का हुआ निधन, कल होगा अंतिम संस्कार; फैंस की आंखें नम

Asha Bhosle Passed Away: दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है. कल शनिवार,…

April 12, 2026